फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   taliban threaten to kill pakistani lawyer pursuing sarabjit singh case

सरबजीत के वकील को तालिबान की धमकी

Sat, 02 Mar 2013 09:37 AM IST
Updated Sat, 02 Mar 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
taliban threaten to kill pakistani lawyer pursuing sarabjit singh case

तालिबान की ओर से पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के वकील ओवैस शेख को धमकी मिली है कि वो उनका केस लड़ना बंद करें।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई ने लाहौर से खबर दी है कि प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान के एक गुमनाम कार्यकर्ता की ओर से लिखे गए एक पत्र में उनकी पत्नी को चेतावनी दी गई है कि वो अपने पति को सरबजीत सिंह का केस लड़ने से रोकें।


शेख के मुताबिक पत्र में लिखा है, “मेरा संबंध तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से है और मैं फैसलाबाद जिले का रहने वाला हूं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपके पति सरबजीत सिंह का केस लड़ रहे हैं। सरबजीत सिंह बम धमाके में मेरे पूरे परिवार की हत्या के जिम्मेदार हैं। आपके पति सरबजीत सिंह के बारे में एक पत्रकारवार्ता संबोधित कर रहे हैं।”

विज्ञापन


पत्र में लिखा गया कि अगर शेख पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हैं तो वो उनका आखिरी दिन होगा और परिवार के हर सदस्य को मार दिया जाएगा।

पत्र के मुताबिक, “कल सुबह तो आपके बच्चों के शव आपको मिल जाएंगे। मैं आपके बच्चों को जानता हूं। मैं उनका अपहरण कर लूंगा और उनका शव आपको भेज दूंगा। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे जिंदा रहें, तो आप प्रेसवार्ता को संबोधित नहीं करें।”
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैस शेख ने कहा कि उन्हें लाहौर प्रेस क्लब में सरबजीत सिंह पर लिखी उनकी किताब को लॉंच करने से रोका गया।

धमकी

पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा, “मेरे बेटे को भी एक गुमनाम व्यक्ति की ओर से धमकी भरा फोन भी आया है। मैं पुलिस से इसकी शिकायत करूंगा और सुरक्षा मांगूंगा।”


शेख ने कहा कि जब वो प्रेस क्लब पहुंचे तो उन्हें बताया कि सुरक्षा कारणों से प्रेस वार्ता आयोजित नहीं की जा सकती।

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख हामिद खान, पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के निदेशक आई ए रहमान और दूसरे लोगों ने प्रेस क्लब के फैसले का विरोध किया।

सरबजीत सिंह पर 1990 में पाकिस्तान में बम धमाकों में हिस्सा लेने का आरोप है। इन हमलों में 14 लोग मारे गए थे।

लेकिन, सरबजीत का परिवार इन आरोपों से इनकार करता है। परिवार के मुताबिक धमाकों में हिस्सा लेने वाले कोई दूसरे लोग थे और ये गलत पहचान का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed