प्रधानमंत्री का मोर खा गई बिल्ली, पुलिसवाले सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली नज़र में ये खबर आपको हैरत में डाल सकती है। मामला पाकिस्तान का है, जहां प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के घर की पहरेदारी कर रहे तीन पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है।
इन पुलिसवालों पर लापरवाही बरतने का आरोप है कि वे देश के प्रधानमंत्री के पालतू मोर की हिफ़ाज़त करने में नाकाम रहे। दरअसल एक बिल्ली ने मोर को खा लिया, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक एक माली ने मोर को बंगले के लॉन में मरा पाया, जहां ये आज़ादी से घूमा करते थे।
बर्खास्त किए गए एक अफसर का कहना है कि मामले की सफ़ाई देने के लिए पुलिस के 21 हवलदारों को तलब किया गया है।
जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
ख़बर में अफ़सर के हवाले से ये कहा गया है कि हवलदार उस रात ड्यूटी पर थे लेकिन उन्हें इस बात की आशंका नहीं थी कि कोई बिल्ली मोर को खा जाएगी।
अख़बार के मुताबिक उन 18 पुलिसवालों को इस मामले में राहत दे दी गई है जो लॉन की चौकीदारी के लिए तैनात नहीं थे। अख़बार कहता है कि बचे हुए तीन पुलिसवालों को उनकी कथित लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ का एक फ़ॉर्म हाउस लाहौर शहर के बाहर रायविंद इलाके में है जहां कई मोर हैं।