{"_id":"5c4fa77fbdec22736842193b","slug":"suman-bodani-became-first-hindu-female-judge-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमन बोडानी बनीं पाक में पहली हिंदू महिला जज, परिवार ने बताया उपलब्धि","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सुमन बोडानी बनीं पाक में पहली हिंदू महिला जज, परिवार ने बताया उपलब्धि
Tue, 29 Jan 2019 06:38 AM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुमन पवन बोडानी ने पाकिस्तान में अपने समुदाय की पहली महिला जज बनने में कामयाबी हासिल की है। वह सिंध प्रांत के शाहदादकोट के रहने वाले डॉक्टर पवन पोदानी की बेटी हैं। सुमन ने सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट की मेरिट लिस्ट में 54वां स्थान हासिल किया। उनके परिवार ने इसे शानदार उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक है और देश की कुल जनसंख्या में उनकी आबादी करीब दो फीसदी है। जस्टिस राना भगवान दास हिंदू समुदाय से पहले जज नियुक्त किए हुए थे। उन्होंने कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
मार्च 2018 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता कृष्णा कुमारी ने सांसद का चुनाव जीता था। वह हिंदू समुदाय से सांसद बनने वाली पहली महिला हैं। वह दलित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि वह हमेशा दलितों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी, खासकर महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए।
विज्ञापन