{"_id":"b7dabf0a24fb8c824edc8ca5303281ed","slug":"suicide-attackers-target-isi-office-5-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक: आईएसआई के दफ्तरों पर हमला, पांच मरे","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक: आईएसआई के दफ्तरों पर हमला, पांच मरे
Updated Thu, 25 Jul 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई के दफ्तरों पर हुए हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और 30 से ज्यादा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सक्कर शहर में बुधवार को चरमपंथियों ने एक परिसर को निशाना बनाया जिसमें आईएसआई समेत कई सुरक्षा एजेंसियों के दफ्तर हैं।
धमाके के कारण कुछ इमारतें गिर भी गईं जिनके नीचे लोगों के दबे होने की आशंका है।
पुलिस का कहना है कि उन्होंने परिसर पर नियंत्रण कर लिया है।
अधिकारियों के अनुसार जवाबी कार्रवाई में तीन हमलावर भी मारे गए हैं।
'निशाने पर आईएसआई'
सरकारी टीवी के अनुसार सक्कर शहर में हमलावरों ने आईएसआई और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कार्यालयों के पास चार विस्फोट किए।
धमाकों के बाद घटनास्थल से गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं। सक्कर प्रांतीय राजधानी कराची से पांच सौ किलोमीटर दूर है।
अधिकारियों के अनुसार हमलावरों की संख्या सात थी और उन्होंने अति सुरक्षा वाले इस परिसर को निशाना बनाया।
बीबीसी संवाददाता के अनुसार जिस जगह विस्फोट हुए उसी इलाके में आईएसआई के कार्यालय के अलावा जिले के कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और जजों के निवास मौजूद हैं।
सरकारी टीवी की रिपोर्ट में सक्कर के पुलिस डीआईजी जावेद ओढ़ों के हवाले से कहा गया है कि ऐसा लगता है कि इन धमाकों में आईएसआई के दफ्तर को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
'नवाज पर दबाव'
किसी भी गुट ने अभी तक इस हमले की की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तान में पिछले महीने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सत्ता संभालने के बाद से कई चरमपंथी हमले हुए हैं जिनके लिए अकसर पाकिस्तानी तालिबान को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों का कहना है कि शरीफ पर ये बताने का दवाब बढ़ता जा रहा है कि वो कैसे चरमपंथी हिंसा पर नियंत्रण करेंगे। हालांकि उन्होंने इस बारे में कदम उठाने का वादा किया है।