फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   succeeding the coastal city of Karachi, Islamabad has been the capital of Pakistan since the 1960

आज से 58 साल पहले इसलिए कराची की जगह इस्लामाबाद को बनाया गया पाकिस्तान की राजधानी

Wed, 01 Aug 2018 08:58 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
succeeding the coastal city of Karachi, Islamabad has been the capital of Pakistan since the 1960

भारत से साल 1947 में अलग होने के बाद पाकिस्तान की राजधानी कराची थी। लेकिन 58 साल पहले साल 1960 में पाकिस्तान में कराची की जगह इस्लामाबाद ने ले ली। आज ही के दिन यानि 1 अगस्त को पाकिस्तान ने शतरंजी चाल चली और इस्लामाबाद को देश की राजधानी बनाने का एलान किया।

विज्ञापन


पहले इसलिए था कराची देश की राजधानी

विभाजन के बाद पाकिस्तान की राजधानी कराची थी। इसके भी बहुत से कारण थे। एक तो शहर काफी बड़ा था और दूसरा इससे लगा बंदरगाह व्यापार के लिए बेहद अहम था। इसके अलावा कला और सांस्कृतिक रूप से भी ये शहर संपन्न था। लेकिन फिर भी पाकिस्तान के लिए इतना काफी न था क्योंकि उसे तो भारत से कश्मीर चाहिए था। इसके लिए उसने देश की राजधानी तक बदल डाली।
विज्ञापन


कश्मीर था मुख्य वजह

पहले तो राजधानी बदलने के कारण बताए गए कि उन्हें एक ऐसा शहर चाहिए जहां कार्यालयों के लिए पर्याप्त इमारतें हों और साथ ही नई इमारतों के लिए भी जगह हो। इसी के तहत साल 1960 में राष्ट्रपति मुहम्मद अयूब खान के नेतृत्व में राजधानी के लिए रावलपिंडी के पास के इलाके को चुना गया। जिसका नाम रखा गया इस्लामाबाद। इसे राजधानी बनाने का सबसे मुख्य कारण था कि यह रावलपिंडी और विवादित कश्मीर से काफी करीब था। पाकिस्तान कश्मीर के लिए अपनी कूटनीतिक चालें चलता रहे इसलिए उसने इस्लामाबाद को देश की राजधानी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावलपिंडी बना था अस्थायी राजधानी

खास बात ये है कि पाकिस्तान को जल्द से जल्द इस्लामाबाद को राजधानी बनाना था।  इसके लिए उसने रावलपिंडी को ही अस्थायी राजधानी बना दिया। जब तक इस्लामाबाद में विकास कार्य पूरा नहीं हुआ था। 70 के दशक में इस्लामाबाद में सड़कों का काम पूरा हुआ। यहां विकास का काम 1960 में शुरू हुआ और जब 1968 में पूरा हो गया तो राजधानी को इस्लामाबाद स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed