फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Stylish beards are Un-Islamic by Dera Ghazi Khan in Pakistani province, demand ban

इस्लाम में स्टाइलिश दाढ़ी पर लग सकती है रोक, फैशन पर कैंची चलाने वाले ने पढ़िए क्या कहा?

Tue, 27 Feb 2018 10:15 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, डेरा गाजी खान
वर्ल्ड डेस्क, डेरा गाजी खान Updated Tue, 27 Feb 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Stylish beards are Un-Islamic by Dera Ghazi Khan in Pakistani province, demand ban

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में डेरा गाजी खान जिला परिषद ने फैशन शैलियों में दाढ़ी को आकार देने पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव में यह मुद्दा उठाया गया है कि जिस तरह से पाकिस्तानी युवा आज कल 'दाढ़ी का मजाक' उड़ा रहे हैं उस पर लगाम लगे। दरअसल दाढ़ी को तरह-तरह के आकार देने पर परिषद ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

विज्ञापन


इस प्रस्ताव को प्रस्तुत करने वाले आसिफ खोसा ने कहा, 'युवाओं ने फैशन के नाम पर दाढ़ी के अलग-अलग डिजाइन किए हैं जो इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ है।' स्टाइलिश दाढ़ी के बढ़ते ट्रेंड के खिलाफ यह मांग की गई है। 
विज्ञापन


इस प्रस्ताव में कहा गया है कि डेरा गाजी खान जिला परिषद के उपायुक्त को इस प्रवृत्ति पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया जाना चाहिए जो कि पाकिस्तानी युवाओं में लोकप्रिय होता जा रहा है। गाजी खान डेरे के मुताबिक ऐसा कर युवा इस्लाम का मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रस्ताव के जरिए उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है जो उनके मुताबिक इस तरह 'दाढ़ी का मजाक' उड़ा रहे हैं। यह प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए डिप्टी कमिश्नर को भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed