{"_id":"5a39215d4f1c1b96368b5784","slug":"sikh-community-in-trouble-after-forced-conversion-sushma-swaraj-take-up-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में सिखों ने धर्मांतरण का लगाया आरोप, सुषमा स्वराज ने जताई चिंता ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में सिखों ने धर्मांतरण का लगाया आरोप, सुषमा स्वराज ने जताई चिंता
एजेंसी/ पेशावर
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख समुदाय पर पाकिस्तान में इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चिंता जताते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को पाकिस्तान के साथ उच्च स्तर पर उठाएंगी। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में सिख समुदाय ने आरोप लगाया है कि सरकारी अधिकारी उन पर जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सिख समुदाय ने हंगू के उपायुक्त शाहिद महमूद के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में सिख समुदाय ने आरोप लगाया है कि सहायक कमिश्नर ताल याकूब खान उन पर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
अगर कोई सामान्य व्यक्ति धर्मांतरण की बात करता है तो आपको उतना बुरा नहीं लगता है मगर ऐसी बातें किसी सरकारी अधिकारी के मुंह से सुनना बहुत ही गंभीर बात है। शिकायत में कहा गया है कि हम दोआब के लोगों को धार्मिक पहचान के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
संविधान हमें किसी के भी खिलाफ अपनी धार्मिक आस्थाओं की रक्षा करने के लिए सशक्त करता है और हम चाहते हैं कि आप खान को बुलाकर इस मामले की जांच कराएं।
पाक में रहते हैं छह हजार सिख
पाकिस्तान के राष्ट्रीय डाटाबेस और पंजीकरण विभाग के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा, संघीय प्रशासित आदिवासी क्षेत्रों (फाटा), सिंध, बलूचिस्तान, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजाब के अन्य जिलों में लगभग छह हजार सिख रहते हैं।
पाक ने किया इनकार
हंगू के उपायुक्त शाहिद महमूद ने कहा कि सहायक आयुक्त के साथ बातचीत के दौरान सिख समुदाय को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था जिसका बाद में कोई मतलब नहीं था। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यहां पर किसी को जबरदस्ती इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव डालने का कोई मामला नहीं है। हालांकि शिकायत पर गौर करते हुए सिख समुदाय की शिकायत का समाधान करने के लिए सोमवार को एक बैठक बुलाई गई है।
सुषमा ने पाक के साथ मुद्दे को उठाने का दिया भरोसा
रिपोर्ट के सामने आते ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की। उन्होंने विदेश मंत्री से कहा कि वे सिखों के इस्लाम धर्म में जबरन धर्मांतरण के मुद्दे को पाकिस्तानी अधिकारियों से उठाएं।
हम सिख समुदाय को इस तरह से पीड़ित नहीं बनने दे सकते। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सिख समुदाय की रक्षा करें। उनकी अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वराज ने कहा कि हम इस मुद्दे को पाकिस्तान सरकार के साथ उच्च स्तर पर उठाएंगे।