{"_id":"5766ad264f1c1b272a11c57a","slug":"shop-in-pakistan-are-selling-shoes-with-printed-om","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में बिक रहे ॐ लिखे फुटवियर, गुस्साए हिंदुओं ने की प्रतिबंध की मांग ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में बिक रहे ॐ लिखे फुटवियर, गुस्साए हिंदुओं ने की प्रतिबंध की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक शहर की दुकानों पर ‘ॐ’ लिखे फुटवियर बिक रहे हैं। जैसे ही वहां के हिंदुओं को इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी में रहने वाले हिंदू इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिस पर ‘ॐ’ लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि ऐसी जूतियां सिंध प्रांत के तांडो आदम शहर में बेची जा रही हैं। पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के साथ बात करते हुए पाकिस्तान हिन्दू काउंसिल के संरक्षक डॉ. रमेश कुमार वंकावानी ने कहा, "ईद के मौके पर पिछले तीन सालों से, तांडो आदम के कुछ दुकानदार ऐसी जूतियां बेच रहे हैं, जिन पर 'ॐ' लिखा हुआ है। इससे हिंदू आहत हैं।''
विज्ञापन
हिंदू समुदाय के लोग कैंपेन चलाकर ऐसे जूतों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन