शरीफ की मोदी से मुलाकात पर भड़का हाफिज सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बैठक के लिए जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद नवाज शरीफ पर जम कर बरसा।
पाकिस्तान जस्टिस पार्टी द्वारा दो दिसंबर को आयोजित ‘कश्मीर मसला और भारत में हिंदू चरमपंथ की बढ़ोतरी’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार में सईद ने कहा, ‘पेरिस में नवाज शरीफ की नरेंद्र मोदी से मुलाकात और मुस्कराहटों का आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए था। इससे कश्मीरी मुस्लिमों की भावनाएं आहत हुई हैं।’
तब तक कोई बातचीत नहीं
उसने कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा हल नहीं हो जाता तब तक शरीफ को भारत से
कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। शरीफ को यह घोषणा करनी चाहिए कि जब तक भारत
कश्मीरी और भारतीय मुसलमानों के साथ अत्याचार समाप्त नहीं करेगा तब तक कोई
बातचीत नहीं होगी। जब तक कश्मीर मसले का हल नहीं निकलता तब तक व्यापार और
क्रिकेट के अलावा कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए।
इस सेमिनार को पाकिस्तानी
मीडिया ने कवर नहीं किया था। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी
अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने लश्कर-ए-ताइबा, जमात-उद-दावा और फ्लाहाई इंसानियत
फाउंडेशन के मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगाई हुई है।
सईद लश्कर-ए-ताइबा का
संस्थापक है जिसने 2008 पर मुंबई हमला करवाया था। इस घटना में 166 लोगों की
जान गई थी।