फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Sharif family in trouble due to name in Panama papers

पनामा पेपर्स में नाम आने से मुश्किलों में पड़ा शरीफ परिवार

Sat, 07 Jul 2018 03:48 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 03:48 AM IST
विज्ञापन
Sharif family in trouble due to name in Panama papers

पाकिस्तान की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाला शरीफ परिवार की मुश्किलें पनामा पेपर्स में नाम सामने आने के बाद बढ़ती गईं। अमेरिकी स्थित एक एनजीओ के खोजी पत्रकारों के समूह आईसीआईजे इन्हें सार्वजनिक किया था। इसमें दुनिया भर की 140 से अधिक लोगों की संपत्ति का खुलासा किया गया था। इसके अनुसार, शरीफ समेत अन्य लोगों ने टैक्स हैवन देशों में अपने काले धन का निवेश किया। 

विज्ञापन


पनामा पेपर्स के अनुसार, नवाज शरीफ के बेटों हुसैन और हसन के अलावा बेटी मरियम ने टैक्स हैवन माने जाने वाले ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में कम से कम चार कंपनियां शुरू कीं। इन कंपनियों के जरिए लंदन में छह बड़ी संपत्तियां खरीदी गईं। शरीफ परिवार ने इन संपत्तियों को गिरवी रखकर डॉएचे बैंक से करीब 70 करोड़ रुपये का का लोन लिया। इसके अलावा, दूसरे दो अपार्टमेंट खरीदने में बैंक ऑफ स्कॉटलैंड ने उनकी मदद की।
विज्ञापन


नवाज और उनके परिवार पर आरोप है कि इस पूरे कारोबार और खरीद-फरोख्त में अघोषित पैसा लगाया गया। शरीफ की विदेश में इन संपत्तियों की बात उस वक्त सामने आई जब लीक हुए पनामा पेपर्स में दिखाया गया कि उनका मैनेजमेंट शरीफ के परिवार के मालिकाना हक वाली विदेशी कंपनियां करती थीं। शरीफ परिवार के लंदन के 4 अपार्टमेंट से जुड़ा मामला भी उन 8 मामलों में शामिल है जिनकी नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने दिसंबर 1999 में जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन में खरीदी थीं प्रॉपर्टी

Sharif family in trouble due to name in Panama papers
maryam nawaz
लंदन में खरीदी थीं प्रॉपर्टी
पनामा मामले की जांच कर रही 6 सदस्यों वाली जेआईटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। इसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल में शरीफ परिवार ने लंदन में संपत्ति खरीदी थीं। हालांकि शरीफ ने इन आरोपों को गलत करार दिया था।

लंदन के एवेन फील्ड के फ्लैट नंबर 16, 16-ओ, 17 और 17-ए अजिजिया स्टील कंपनी, हिल मेटल कंपनी, जेद्दाह सहित फ्लैगशिप इनवेस्टमेंट लिमिटेड समेत 15 अन्य कंपनियों के नाम पर खरीदे गए थे। 

मरियम की गलती पड़ी भारी
कहा जाता है कि शरीफ परिवार को मरियम की एक गलती की सजा भुगतनी पड़ रही है। पहले नवाज शरीफ को सत्ता से बेदखल होना पड़ा और उन आजीवन चुनाव नहीं लड़ने का प्रतिबंध लगा। अब उनके जेल जाने की नौबत आ गई है। दरअसल, पनामा पेपर्स मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जेआईटी का गठन किया था।

मरियम ने जेआईटी को गुमराह करने के लिए पनामा गेट से जुड़े जो दस्तावेज भेजे थे, वे कैलिबरी फॉन्ट में टाइप थे और वर्ष 2006 के थे। जबकि कैलिबरी फॉन्ट 31 जनवरी 2007 से पहले व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध ही नहीं था। इसी गलती की का खामियाजा शरीफ परिवार को उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed