फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   sharif called cabinet meeting to discuss on kashmir condition

शरीफ ने कश्मीर स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई कैबिनेट बैठक

Wed, 13 Jul 2016 09:44 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
sharif called cabinet meeting to discuss on kashmir condition
- फोटो : abcnewspoint.com

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हिंसा से ग्रस्त कश्मीर की ‘बिगड़ती स्थिति’ और इस मुद्दे पर आगामी कदम के लिए लाहौर के गवर्नर हाउस में शुक्रवार को विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कैबिनेट भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से निर्दोष नागरिकों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई और हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर के समग्र स्थिति पर चर्चा करेगी।

विज्ञापन


शरीफ ने बुधवार को कहा कि क्रूरता और मानवाधिकार उल्लंघन के प्रयोग के जरिये कश्मीर के लोगों की ‘आवाज और संघर्ष’ को दबाया नहीं जा सकता। शरीफ ने पाक अधिकृत कश्मीर के विशेष संसद समिति के चेयरमैन और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान के साथ लाहौर में मुलाकात की।
विज्ञापन


पीएमओ की ओर से जारी बयान में भारतीय सुरक्षा बलों की बढ़ते दमन और कश्मीर में तेजी से बिगड़ती मानवाधिकार की स्थिति पर पाकिस्तानी सरकार की चिंताओं व भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर दिए गए पीएम शरीफ के निर्देश का भी उल्लेख किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed