{"_id":"5b79008042c7924651653f83","slug":"shahbaz-sharif-to-be-leader-of-opposition-pti-elected-arif-alvi-for-presidential-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीफ होंगे विपक्ष के नेता, पीटीआई ने आरिफ अल्वी को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
शरीफ होंगे विपक्ष के नेता, पीटीआई ने आरिफ अल्वी को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता होंगे। 111 सांसदों ने विपक्ष के नेता के तौर पर शाहबाज का समर्थन किया है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष की अधिसूचना जारी की जाएगी। उधर, प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने वरिष्ठ नेता डॉ. आरिफ अल्वी को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है। पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव 4 सितंबर को होना है।
विज्ञापन
डॉन अखबार के मुताबिक, स्पीकर असद कैसर ने सदन में बताया कि उन्हें विपक्ष के नेता के लिए 66 वर्षीय शाहबाज का नामांकन मिला है। पीएमएल-एन के 82 सांसदों के अलावा मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमल (15) और आवामी नेशनल पार्टी (एक) ने उनका समर्थन किया है। इन तीनों पार्टियों के सांसदों की संख्या 98 होती है, लेकिन शाहबाज को 111 सदस्यों का समर्थन मिला है। ऐसे में संभावना है कि पीपीपी के कुछ सदस्यों ने इस पद के लिए शहबाज का समर्थन किया है।
विज्ञापन
नेशनल एसेंबली के चुनाव में पीटीआई के प्रमुख इमरान खान ने शाहबाज को एकतरफा मुकाबले में हराया था। इमरान को 176 वोट, जबकि शाहबाज को 98 मत मिले थे। पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने शनिवार को ट्वीट किया, पार्टी ने डॉ. आरिफ अल्वी को देश के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। पेशे से डेंटिस्ट अल्वी (69) पीटीआई के संस्थापक सदस्यों में एक हैं।
विज्ञापन
वह 2006 से 2013 तक पार्टी के महासचिव रहे। 25 जुलाई को हुए चुनाव में एनए-247 (कराची) सीट से नेशनल असेंबली के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह 2013 में नेशनल असेंबली के लिए आम चुनाव में भी निर्वाचित हुए थे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 30 अगस्त को जारी की जाएगी।