{"_id":"597df6804f1c1bff748b482e","slug":"shahbaz-sharif-s-son-hamza-shabaz-may-become-next-punjab-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को पंजाब का CM बना सकते शहबाज, नवाज लेंगे आखिरी फैसला","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बेटे को पंजाब का CM बना सकते शहबाज, नवाज लेंगे आखिरी फैसला
एजेंसी /लाहौर
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
Shahbaz Sharif's son Hamza Shabaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ अपने बेटे हमजा शहबाज को देश के दूसरे बड़े प्रांत का नया मुख्यमंत्री घोषित कर सकते हैं। शहबाज अपने भाई नवाज शरीफ के उत्तराधिकारी के तौर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की गद्दी संभालेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सूत्रों के अनुसार इस पर आखिरी फैसला नवाज शरीफ लेंगे, जिनके पास पार्टी की कमान है। पार्टी इस समय पंजाब में अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने देना चाहती है क्योंकि आम चुनाव अगले साल होने हैं। पंजाब के एक वरिष्ठ पीएमएल-एन विधायक ने कहा कि शाहबाज चाहते हैं कि उनका बेटा प्रांत में सरकार के बाकी के कार्यकाल को पूरा करे।
विज्ञापन
PM पद गंवाने के बाद नवाज ने पूछा- क्या मेरे अलावा सारे पाकिस्तानी ईमानदार और शरीफ हैं
विज्ञापन
वह पहले से ही उप-मुख्यमंत्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। अब नवाज शरीफ को फैसला करना है कि हमजा इस पद के लिए सही उम्मीदवार हैं या नहीं। अगर वह इस पद के लिए हमजा को नामित करते हैं तब शाहबाज उनके निर्देशों को अमल करेंगे।