{"_id":"5b7ec33642c792466049a886","slug":"shah-mahmood-qureshi-said-we-have-solid-evidence-against-kulbhushan-jadhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण के खिलाफ हैं ठोस सबूत, आईसीजे में होगी भारत की हार: पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कुलभूषण के खिलाफ हैं ठोस सबूत, आईसीजे में होगी भारत की हार: पाकिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav
पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के खिलाफ एक बार फिर ठोस सबूत होने का दावा किया है। पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि जाधव के खिलाफ हमारे पास ठोस साक्ष्य हैं और उम्मीद है हम इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में हम यह मुकदमा जीतेंगे।
विज्ञापन
कुरैशी ने कहा, ‘आईसीजे में हम बात प्रभावी तरीके से पेश करेंगे।’ एक दिन पहले पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि जाधव मामले में आईसीजे अगले साल फरवरी से रोजना शुरू करेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 47 साल के जाधव को पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ पिछले साल मई में भारत ने आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था और मामला अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
इसके बाद आईसीजे ने जाधव की मौत की सजा पर रोक लगा दी थी। भारत और पाकिस्तान जाधव पर आईसीजे में अपने-अपने जवाब दाखिल कर चुके हैं, जिस पर अभी फैसला आना बाकी है।