फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   shadman chauk is renamed as bhagat singh chaouk in lahour

पाकिस्तान में बना भगत सिंह चौक

Mon, 01 Oct 2012 12:23 PM IST
लाहौर/बीबीसी
लाहौर/बीबीसी Updated Mon, 01 Oct 2012 12:23 PM IST
विज्ञापन
shadman chauk is renamed as bhagat singh chaouk in lahour
पाकिस्तानी प्रशासन ने लाहौर के एक प्रमुख चौराहे का नाम भगत सिंह चौक कर दिया है। इस चौराहे को पहले शादमान चौक कहा जाता था। ये चौराहा उस जगह स्थित है जहां कभी लाहौर सेंट्रल जेल में क़ैदियों को फांसी दी जाती थी।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को 23 मार्च, 1931 में यहीं फांसी पर लटकाया गया था। बाद में साल 1961 में जेल को धवस्त कर दिया गया था और उसकी जगह एक रिहायशी कॉलोनी बनाई गई थी। और जहां फांसी घर था वहां एक चौराहा बन गया था जिसका नाम शादमान चौक पड़ गया था।   
विज्ञापन


पाकिस्तान के कई सामाजिक और राजनीतिक संगठन ये मांग उठाते रहे थे कि शादमान चौक का नाम बदलकर भगत सिंह चौराहा किया जाए। दोनों देशों के सामाजिक कार्यकर्ता इस स्थान पर 23 मार्च को इकठ्ठा होकर आज़ादी के शहीदों की याद में कार्यक्रम करते रहे हैं। कई बार उन्होंने चौक पर भगत सिंह चौक की तख़्ती भी लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानेमाने मानवधिकार कार्यकर्ता जस्टिस राजेन्द्र सच्चर, भगत सिंह पर कई पुस्तक लिख चुके प्रोफेसर चमन लाल, जाने माने पत्रकार कुलदीप नैयर और दूसरे कई जानी मानी हस्तियों ने पाकिस्तान हुकूमत के इस फ़ैसले का स्वागत किया है।


इस साल भगत सिंह के जन्मदिन, 28 सिंतबर, के वर्षगांठ के मौक़े पर लाहौर के दयाल सिंह कालेज में पाकिस्तान लेबर पार्टी समेत 24 संगठनों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें भगत सिंह को पूरे एशिया के संघर्ष कर रही आबादी का प्रतिनिधि बताया गया।  वहां ये मांग भी उठी थी कि फ़ैसलाबाद ज़िले के लयालपुर ज़िले में स्थित भगत सिंह के जन्मस्थान पर एक म्यूज़ियम की स्थापना की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed