{"_id":"5b5e517b4f1c1b1e308b7b74","slug":"sedition-case-against-pervez-musharraf-will-start-again-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते फिर शुरू होगा मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अगले हफ्ते फिर शुरू होगा मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 07:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक विशेष अदालत पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ सोमवार से फिर देशद्रोह के मुकदमे की सुनवाई करेगी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह इमरान खान की पीटीआई के लिये भी बड़ी परीक्षा होगी जिसे जल्द ही सरकार बनाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) प्रमुख न्यायमूर्ति यावर अली तीन न्यायाधीशों वाले विशेष अधिकरण की अध्यक्षता कर रहे हैं। वह 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच तीन दिनों के लिये इस्लामाबाद का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि उनके इस दौरे का उद्देश्य पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले की सुनवाई करना है। यह मामला 3 नवंबर, 2007 को आपातकाल लगाने में उनकी कथित भूमिका को लेकर है, जिसे नवाज सरकार ने साल 2013 में दर्ज किया था।
विज्ञापन