{"_id":"584555ce4f1c1be359447cc8","slug":"sartaz-aziz-on-heart-of-india-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान से संबंध बिगाड़ने के भारत के प्रयास सफल नहीं होने देंगे: पाक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अफगानिस्तान से संबंध बिगाड़ने के भारत के प्रयास सफल नहीं होने देंगे: पाक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Dec 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने आतंकवाद का समर्थन करने के अफगानिस्तान के आरोप को नकारते हुए कहा कि दोनों देशों के आपसी संबंध खराब करने के भारत के प्रयास सफल नहीं होंगे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन से लौटने के बाद यहां कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी का बयान खेदजनक है। यह अफगानिस्तान में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति से उपजी घबराहट है और उनका मकसद सिर्फ भारत को खुश करना था।
अजीज ने आगे कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आपसी संबंध बिगाड़ने के भारत के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे क्योंकि हम दोनों करीबी पड़ोसी हैं और धार्मिक एवं सांस्कृतिक तौर पर जुड़े हुए हैं।
उन्होंने सीमा के बेहतर प्रबंधन पर जोर देते हुए गनी को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान की जमीन का अफगानिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होगा। अफगानिस्तान के साथ हमारे संबंध स्वतंत्र हैं और हमें कई मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।