{"_id":"580446cd4f1c1b6c6128fee5","slug":"sartaj-aziz-alleges-pm-modi-that-he-is-misleading-brics","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाए पाक ने भारत पर लगाया आरोप, कहा- ब्रिक्स देशों को भटका रहे हैं मोदी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बौखलाए पाक ने भारत पर लगाया आरोप, कहा- ब्रिक्स देशों को भटका रहे हैं मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान आतंकवाद का जनक है। बौखलाए पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय नेता आतंकवाद के मसले पर ब्रिक्स देशों को गुमराह कर रहे हैं। ‘मोदी ब्रिक्स और बिम्सटेक सहयोगियों को भटका रहे हैं।'
विज्ञापन
कश्मीर का राग अलापते हुए अजीज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार द्वारा की जा रहीं ज्यादतियों को छिपाने की कोशिश की जा रही है। अजीज बोले कि पाकिस्तान ब्रिक्स और बिम्सटेक सदस्यों के आतंकवाद को खत्म करने के आह्वान का समर्थन करता है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि रविवार को आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने में लगे पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में भी कड़ा रुख अपनाया। पीएम मोदी ने ब्रिक्स के सदस्य देशों ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्षों के साथ हुई बैठक में आतंकवाद का मुद्दा जोरशोर से उठाया।
विज्ञापन
पीेएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर जमकर निशाना साधा। पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए मोदी बोले, कि आंतकवाद पड़ोसी देश का सबसे 'प्यारा बच्चा' है।