{"_id":"573b9fe54f1c1b036dac7563","slug":"sargoda-university-of-pak-bans-couple-talk-between-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पाक यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्रा जोड़े में बैठे तो होगा जुर्म ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अब पाक यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्रा जोड़े में बैठे तो होगा जुर्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 04:19 AM IST
सार
- कहा, विद्यार्थियों का एक साथ इस तरह कैंपस और कक्षा में बैठना इस्लामी संस्कृति के खिलाफ
- ‘परिजनों ने छात्र और छात्रा के कपल के रूप में कक्षाओं में एक साथ बैठने पर आपत्ति जताई थी'
विज्ञापन
जोड़ा
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी ने कैंपस में छात्र-छात्राओं को जोड़े में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरगोधा यूनिवर्सिटी लाहौर ने कैंपस पर कपल के एक साथ बैठने को इस्लामी संस्कृति के खिलाफ करार दिया है। सोमवार को यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सर्कुलर में कक्षा, कैफे और कैंपस के किसी भी जगह पर छात्र-छात्रा के एक साथ बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया, ‘अपनी संस्कृति, धार्मिक बाध्यताओं और परिजनों की शिकायत को देखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर छात्र और छात्रा के बीच जोड़े के तौर पर अनुचित बातचीत और एक साथ बैठने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है।’
विज्ञापन
सरगोधा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर मियां जावेद ने कहा, ‘परिजनों ने छात्र और छात्रा के कपल के रूप में कक्षाओं में एक साथ बैठने पर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते इस पर प्रतिबंध लगा।’ परिजनों और कुछ विद्यार्थियों की शिकायत पर विचार करने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन व यूनिवर्सिटी बोर्ड ने आम सहमति से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।
विज्ञापन