फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   sajjan jindal meets with nawaz sharif in pakistan and violated visa rules

शरीफ से मिले सज्जन जिंदल, मोदी से बातचीत की तैयारी: पाक मीडिया

Fri, 28 Apr 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Fri, 28 Apr 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
sajjan jindal meets with nawaz sharif in pakistan and violated visa rules
फाइल फोटो - फोटो : getty images

स्टील कारोबारी नवीन जिंदल के भाई सज्जन जिंदल ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की है। पाकिस्तानी मीडिया ने मुरी में हुई इस मुलाकात के संबंध में जिंदल पर वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया ने इस मुलाकात के जरिए पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। इसके मुताबिक सज्जन जिंदल की नवाज शरीफ से अनौपचारिक मुलाकात के जरिए भारत के पीएम मोदी, नवाज शरीफ से वार्ता की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि इस मुलाकात से भारत ने दोनों देशों के बीच वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। जिंदल जेएसडब्ल्यू स्टील के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष हैं। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक नवाज और सज्जन की ये मुलाकात पर्दे के पीछे की कूटनीति का हिस्सा है, जिसमें जून में संघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट  में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नवाज शरीफ पर इमरान का बड़ा आरोप, पनामागेट पर चुप रहने के लिए दिया 10 अरब का ऑफर

जिंदल को दी गई वीजा नियमों में छूट

sajjan jindal meets with nawaz sharif in pakistan and violated visa rules
पाकिस्तानी पीएम - फोटो : ANI

वहीं पाकिस्तान की समा टीवी का कहना है कि उनके पास ऐसे अहम कागजात है जिसमें जिंदल को वीजा नियमों में छूट दी गई है। यही वजह है कि उन्हें लाहौर में पुलिस को  रिपोर्ट नहीं करना पड़ा। इसके साथ ही टीवी का ये भी कहना है कि जिंदल ने हिल स्टेसन मुरी में मौजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर उनसे मुलाकात की, जबकि उनके वीजा में इस पहाड़ी इलाके के दौरे का जिक्र नहीं किया गया था।

ट्रिब्यून के मुताबिक जिंदल को 25 अप्रैल को 769903 वीजा जारी किया गया। इस वीजा में जिंदल को इस्लामाबाद और लाहौर के दौरे का जिक्र किया गया था। पाकिस्तान के विदेश प्रवक्ता ने दावा किया था कि उनके कार्यालय को इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बाद में नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने इस बैठक को एक दोस्ताना मुलाकात करार दिया। मरियम ने कहा कि सज्जन जिंदल, नवाज शरीफ के पुराने मित्र हैं। हालांकि उन्होंने मुलाकात की जगह के बारे में कुछ भी नहीं कहा।
ये भी पढ़ें: PM नवाज शरीफ ही सुधारेंगे भारत से रिश्ते, पाक सेना नहीं : अब्दुल बासित

पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून का दावा है कि पिछले तीन साल में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात करवाने में जिंदल का अहम योगदान रहा है। अखबार का दावा है कि कई अधिकारियों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि कजाकिस्तान में होने वाली SCO मीट में दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed