फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Saeed warns of nationwide protest on Rajnath's arrival in Pak

राजनाथ के पाकिस्तान दौरे से पहले हाफिज सईद की धमकी

Mon, 01 Aug 2016 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
Saeed warns of nationwide protest on Rajnath's arrival in Pak
फाइल फोटोः हाफिज सईद लगातार कश्मीर मुद्दे पर बयानबाजी कर रहा है। - फोटो : Getty Images
भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को 'निर्दोष कश्मीरी युवकों की हत्या के लिए जिम्मेवार' बताते हुए जमात उद दावा के चीफ हाजिफ सईद ने चेतावनी दी है कि अगर राजनाथ सिंह सार्क कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना इस्लामाबाद आते हैं तो उनका देशभर में विरोध किया जाएगा। वहीं, रविवार को पाकिस्तान में 'भारत विरोध मार्च' भी निकाला गया जिसमें हाफिज सईद, जमात-ए-इस्लामी चीफ समेत कई आतंकी चेहरे शामिल हुए। यह मार्च वाघा बॉर्डर के करीब तक आ पहुंचा था।
विज्ञापन


एक बयान में हाफिज सईद ने कहा, 'मैं पाकिस्तान सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या वह राजनाथ सिंह का स्वागत कर कश्मीरियों के घावों पर अपमान जोड़ना चाहती है। राजनाथ सिंह निर्दोष कश्मीरियों की हत्या के लिए जिम्मेवार हैं।' सईद ने बयान में कहा है, 'यह कैसा मजाक है, एक तरफ सारा पाकिस्तानी राष्ट्र कश्मीर में भारत की क्रूरता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तानी सरकार राजनाथ सिंह को माला पहनाएंगे।'
विज्ञापन

 

बड़े शहरों में रैलियां करेगा जमात उद दावा

Saeed warns of nationwide protest on Rajnath's arrival in Pak
गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : PTI
2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा, 'अगर राजनाथ सिंह 3 अगस्त को इस्लामाबाद आते हैं तो जमात उद दावा देशभर में उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगा औऱ दुनिया को बताएया कि कश्मीर के हत्यारों का स्वागत करना पाकिस्तानी सरकार की मजबूरी होगी लेकिन पाकिस्तानी जनता कश्मीरियों के साथ  खड़ी है।' 

सईद ने कहा कि राजनाथ सिंह के पाकिस्तान आने पर प्रदर्शन होंगे और 3 अगस्त को इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर, क्वेटा, मुल्तान, फैसलाबाद, मुजफ्फराबाद आदि शहरों में रैलियां आयोजित की जाएंगी। सईद ने चेतावनी दी कि राजनाथ सिंह का इस्लामाबाद आना कश्मीर औऱ पाकिस्तान में अशांति पैदा करेगा। वह भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा कश्मीरियों की हत्या का चेहरा हैं।

 

कश्मीरियों को ठेस पहुंचेगी अगर...

Saeed warns of nationwide protest on Rajnath's arrival in Pak
जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद। - फोटो : reuters
सईद ने कहा, 'कश्मीर के लोगों ने श्रीनगर में राजनाथ सिंह से मुलाकात करने से इंकार किया, ऐसे ही पाकिस्तान सरकार को बीजेपी के इस नेता का यह कहते हुए स्वागत करने से मना कर देना चाहिए कि इससे कश्मीर और पाकिस्तान के लोगों की भावना को ठेस पहुचेगी।' वहीं, हिजबुल मुजाहिद्दीन के सुप्रीम कमांडर सयैद सलाहुद्दीन ने पीएम नवाज शरीफ से कहा है कि वह तत्काल पाकिस्तानी हाई कमिश्नर को नई दिल्ली से वापस बुला लें और व्यापार और राजनयिक संबंध खत्म कर कर दें।
 
विज्ञापन

वाघा तक पहुंचा भारत विरोधी मार्च

Saeed warns of nationwide protest on Rajnath's arrival in Pak
भारत विरोधी मार्च
रविवार को  जमात-ए-इस्लामी और कई अन्य आतंकी संगठनों ने भारत विरोधी मार्च भी निकाला। भारत के खिलाफ नारे लगाते ये लोग वाघा सीमा के नजदीक तक पहुंच गए।  इस मार्च में जमात-ए-इस्लामी का सरगना सिराजुल हक, मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद और सलाउद्दीन भी शामिल हुए।

मार्च में कश्मीर पर यूएन और अंतरराष्ट्रीय दखल की मांग की गई। बताया जा रहा है कि यह मार्च बाटापुर तक पहुंच गया था, जो वाघा सीमा से करीब 8 किलोमीटर दूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed