फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   reports says, US new policy can bring Pakistan closer to China and Russia

पाकिस्तान को चीन और रूस के करीब ला सकती है अमेरिका की नई नीति- रिपोर्ट

Mon, 21 Aug 2017 07:38 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Mon, 21 Aug 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
reports says, US new policy can bring Pakistan closer to China and Russia
Shahid Khaqan Abbasi

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान कठिन समय के लिए तैयार है और ट्रंप प्रशासन की नई अफगानिस्तान रणनीति के चलते पाकिस्तान किसी भी नतीजे की भरपाई के लिए चीन और रूस के साथ गहरे रिश्ते भी तलाश सकता है। अमेरिकी रक्षामंत्री ने एक दिन पहले ही कहा कि नई नीति एक पूर्व दक्षिण एशिया रणनीति है। अमेरिकी राष्ट्रपति अफगानिस्तान पर अपनी नीति की समीक्षा के दौरान भारत की भूमिका पर भी विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पाक अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने इस योजना से संबंधित कम से कम दो अधिकारियों के हवाले से कहा कि - ‘पाकिस्तान नई अफगान रणनीति के किसी भी नतीजे को संतुलित करने के लिए विकल्पों पर विचार कर रहा है।’ रिपोर्ट के मुताबिक पाक अधिकारियों ने माना है कि वाशिंगटन से मिले संकेतों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आगामी महीनों में इस्लामाबाद के धैर्य की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: इस हिसाब से तो हर शादी 'लव जिहाद' है!
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि ‘यदि अमेरिका पाक के खिलाफ कठोर कदम उठाता है तो उसके पास चीन और रूस के पास जाकर सहयोग बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।’ 
इस मीडिया रिपोर्ट मे दावा किया गया है कि रूस के साथ पाकिस्तान के रिश्ते भी अब शीतयुद्ध के शत्रुता भरे संबंधों से आगे बढ़ चुके हैं।

पाक की पहली योजना के बारे में एक अधिकारी ने कहा कि - आकस्मिक हालात में यदि अमेरिका पाक चिंताओं पर गौर किए बिना भारत की ही लाइन पर आगे बढ़ता है तो हम निश्चित रूप से चीन और रूस के करीब चले जाएंगे। चीन के साथ पहले ही पाक के संबंध हैं। जबकि हिजबुल मुजाहिदीन को आतंकी संगठन बताने के अमेरिकी फैसले से पहली ही पाक नीति निर्धारक खफा हैं। 

पढ़ें: पाकिस्तान में ईसाई किशोर ने जलाई कुरान, हो सकती है मौत की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed