'इमरान पर हाथ नहीं उठाती थीं रेहाम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है कि पार्टी प्रमुख इमरान खान पर उनकी पत्नी रेहाम खान हाथ उठाती थीं।
हाल ही में इमरान खान और रेहाम ने तलाक लेने का फैसला किया है। ऐसे में पाकिस्तानी मीडिया में तलाक के कारणों को लेकर कई कयास चल रहे हैं।
इमरान खान की प्रवक्ता शीरिन मजारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि इमरान खान और रेहाम खान, उनके बच्चे और उनके परिवार अलग होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और ऐसे में मीडिया में चल रहे कयास और अफवाहें निराशाजनक और अफसोसनाक हैं।
रेहाम नहीं करती थीं वसूली
उन्होंने मीडिया में चल रहे इन कयासों को पूरी तरह गलत बताया कि रेहाम खान कैश वसूली करती थीं। उन्होंने इन खबरों को भी बेबुनियाद करार दिया कि रेहाम खान इमरान पर हाथ उठाती थीं।
उन्होंने ये भी साफ किया कि इमरान और रेहाम के तलाक से तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के किसी नेता का लेना-देना नहीं है।
इमरान और रेहाम खान ने इसी साल जनवरी में शादी की थी और इसके लगभग 10 महीने बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया है।