फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Rajiv Gandhi and Benazir Bhutto were ready to resolve Kashmir dispute says Asif Ali Zardari 

पूर्व पाक राष्ट्रपति का दावा, 'राजीव गांधी की हत्या न होती तो सुलझ सकता था कश्मीर मुद्दा'

Wed, 07 Feb 2018 02:03 AM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Wed, 07 Feb 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi and Benazir Bhutto were ready to resolve Kashmir dispute says Asif Ali Zardari 
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दावा किया है कि अगर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या न की गई होती तो कश्मीर मुद्दा सुलझ चुका होता। उन्होंने कहा कि राजीव और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो सौहार्दपूर्ण तरीके से कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार थे लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान गांधी की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


जरदारी ने इसका भी खुलासा किया है कि पूर्व तानाशाह जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ ने कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए एक योजना तैयार की थी लेकिन अन्य जनरल उस पर तैयार नहीं हुए। लाहौर में सोमवार की शाम को हुई कश्मीर रैली में जरदारी ने कहा कि बेनजीर ने 1990 में राजीव गांधी से बात की थी।
विज्ञापन


 राजीव गांधी भी सौहार्दपूर्ण तरीके से इस मुद्दे को सुलझाना चाहते थे। राजीव ने बेनजीर से कहा था कि पिछले 10 सालों के दौरान जनरल जिया सहित पाकिस्तान से किसी ने भी इस मुद्दे पर हमसे बात नहीं की। उन्होंने स्वीकार किया था कि कश्मीर एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसका समाधान होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था सत्ता में आने के बाद वे इस मुद्दे को पाकिस्तान के साथ उठाएंगे लेकिन 1991 में उनकी हत्या कर दी गई। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष जरदारी ने आगे कहा कि पीपीपी के अलावा इस मुद्दे को भारत के साथ कोई नहीं उठा सकता है। बेनजीर के बाद 2008-13 तक रही पीपीपी की पिछली सरकार ने भी तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ इस मुद्दे को उठाया था।


कश्मीर पर बात नहीं कर सके मोदी के दोस्त 
जरदारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त होने के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ‘पाक के कब्जे वाले कश्मीर’ में मुजफ्फराबाद की रैली में भी कश्मीर के बारे में बात नहीं कर सके। मोदी के दोस्त कश्मीर पर बात नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर धोखा देने के कारण ही शरीफ को प्रधानमंत्री पद से बेदखल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed