{"_id":"583373a74f1c1bb304b3ace6","slug":"raheel-sharif-to-retire-on-nov-29-kicks-off-farewell-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"29 नवंबर को रिटायर होंगे पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
29 नवंबर को रिटायर होंगे पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ
एजेंसी
Updated Tue, 22 Nov 2016 03:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः राहील शरीफ
- फोटो : Getty Images file
पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए 29 नवंबर को अपने पद से रिटायर होने जा रहे हैं। रिटायर होने से पहले जनरल शरीफ ने अलग-अलग सैन्य यूनिटों में अपना विदाई दौरा (फेयरवेल विजिट) शुरू कर दिया है।
पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा ने कहा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने सोमवार को लाहौर से अपने फेयरवेल विजिट की शुरुआत की। इस अवसर पर जनरल शरीफ ने लाहौर के गैरिसन में बड़ी संख्या में मौजूद सैनिकों और रेंजर्स को संबोधित किया।
सेना के जवानों और रेंजर्स को अपने संबोधन में जनरल राहील ने कहा, ‘शांति और स्थिरता को एक साथ हासिल करना साधारण काम नहीं था। हमारे बलिदानों और संयुक्त राष्ट्रीय संकल्प ने देश के सामने पेश आई सभी चुनौतियों का सामना करने में मदद की।’
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर भारत के साथ तनाव के संबंध में उन्होंने कहा, ‘हम किसी भी चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं और कोई भी पाकिस्तान पर शौतानी दृष्टि डालने की कोशिश नहीं कर सकता।’ 60 वर्षीय जनरल शरीफ की ओर से इस महीने के अंत में अगले सेना प्रमुख को अपना चार्ज सौंप दिए जाने की संभावना है।
सनद रहे कि शुक्रवार को जनरल शरीफ लाहौर में गर्वमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी का दौरा किया। जनरल शरीफ ने कॉलेज की पढ़ाई यहीं से की थी। इस मौके पर पाक सेना प्रमुख छात्रों और शिक्षकों से मुलाकात की।

Trending Videos
पीएम नवाज शरीफ के पास हैं चार विकल्प
फाइल फोटो: नवाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पास देश का अगला सेना प्रमुख चुनने के लिए चार विकल्प हैं। चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जुबैर हयात, मुल्तान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इशफाक नदीम, बहावलपुर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल रामडे और इंस्पेक्टर जनरल ट्रेनिंग एंड इवेल्यूशन लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा इस होड़ में हैं। इनमें से सबसे सीनियर जनरल जुबैर हयात हैं। लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जनरल नदीम और जनरल बाजवा इस होड़ में सबसे आगे हैं।
खबर है कि प्रधानमंत्री शरीफ ने नए सेना अध्यक्ष की नियुक्त को लेकर जनरल राहील शरीफ से विचार-विमर्श पूरा कर लिया है। अब इस हफ्ते वह अहमद या बाजवा में से किसी एक को चुन सकते हैं। सनद रहे राहील शरीफ ने जनवरी में ही घोषणा कर दी थी कि वह सेवा विस्तार नहीं लेंगे और वह तय समय ही रिटायर होना पसंद करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब पाक प्रधानमंत्री शरीफ पांचवीं बार 550,000 जवानों वाली थल सेना के टॉप कमांडर का चुनाव करेंगे।