{"_id":"578cec024f1c1b9032c4bffc","slug":"qandeel-was-my-son-says-qandeel-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कंदील मेरी बेटी नहीं, मेरा बेटा थी'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
'कंदील मेरी बेटी नहीं, मेरा बेटा थी'
बीबीसी
Updated Mon, 18 Jul 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विवादास्पद मॉडल कंदील बलोच की हत्या के बाद उनके पिता उसके पक्ष में खुलकर सामने आए हैं। डॉन अखबार के मुताबिक कंदील के पिता मोहम्मद अजीम ने संवाददाताओं से कहा, "कंदील मेरी बेटी नहीं, बेटा थी। मैं ने अपना बेटा गंवाया है। उसने हम सबकी मदद की, उस भाई की भी जिसने उसकी हत्या कर दी।''
कंदील के छोटे भाई वसीम ने पुलिस की मौजूदगी में हुए प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते शनिवार को उसने कंदील को नशे की दवा देकर उसका गला घोंट दिया क्योंकि उसने परिवार को बदनाम किया था।
वसीम ने कथित तौर पर कंदील को अपना हाई-प्रोफाइल मॉडलिंग करियर छोडने के लिए कहा था।
सोशल मीडिया की विवादित मॉडल कंदील को रविवार को मुल्तान के पास उनके पुश्तैनी घर डेरा गाजी खान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में हजारों लोग शरीक हुए।

"कंदील के दोनों भाई उसकी उपलब्धियों से खुश नहीं थे।"
कंदील के पिता ने ही अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कराया था। कंदील के पिता ने पाकिस्तानी मीडिया से ये भी कहा, "कंदील के दोनों भाई उसकी उपलब्धियों से खुश नहीं थे।"
26 साल की कंदील बलोच का असली नाम फौजिया अजीम था। कंदील बलोच अपनी बेबाक और बोल्ड अंदाज वाली तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर की संख्या काफी बडी थी।
पिछले दिनों मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ उनकी एक सेल्फी के बाद पाकिस्तान में काफी हंगामा हुआ था। कंदील की हत्या के बाद पाकिस्तान एक बार फिर ऑनर किलिंग और ऑनलाइन पर महिलाओं का व्यवहार कैसा हो, इसे लेकर बहस शुरू हो गई है।