फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   qandeel baloch killed by her brother

पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की उनके भाई ने ही कर दी हत्या

Sat, 16 Jul 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
qandeel baloch killed by her brother

सोशल मीडिया पर अपना बोल्ड वीडियो अपलोड कर सुर्खियों में आई पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान में ऑनर किलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कंदील इसका सबसे ताजा शिकार बनी हैं।

विज्ञापन


डॉन न्यूज के मुताबिक कंदील की हत्या मुल्तान शहर में उनके भाई द्वारा की गई। शुरूआती मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कंदील को उनके भाई ने गोली मारकर हत्या की है लेकिन डॉन न्यूज के मुताबिक पुलिस ने ताजा खुलासे में कहा है कि कंदील की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कंदील ईद की छुट्टियां मनाने अपने परिवार के पास मुल्तान में थी। जहां उनके भाई वसीम ने रात में सोते समय उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में कंदील के शरीर में चोट के कोई भी निशान नहीं मिले हैं। मुल्तान के जिला कॉर्डिनेशन ऑफिसर ने इस बात की जानकारी दी है। कंदील की मां भी उसी घर में थी जहां उनकी हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंदील को भाई ने दी थी धमकी

qandeel baloch killed by her brother
ताया जा रहा है कि कंदील के भाई ने उन्हें सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड नहीं करने के लिए कहा था। भाई से धमकी के बाद कंदील ने पाकिस्तान पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। बावजूद इसके भाई ने उन्हें अपना शिकार बनाया और हत्या कर दी।

सोशल मीडिया में अपने तस्वीरों और वीडियो से सुर्खियों में रहने वाली कंदील बलोच को पाकिस्तान की किम कार्दिशियां कहा जाता था। वह अकसर अर्ध नग्न सेल्फी या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके सुर्खियों में बनी रहती थी। उनके इसी अंदाज ने उनकी जान ले ली। उनके अपने भाई ने ही उन्हें मार दिया।

26 वर्षीय कंदील ने हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इस समाज में कुछ भी अच्छा नहीं है। खासकर पुरुष प्रधान समाज बुरा है।

हाल ही में कंदील का वीडियो एलबम हुआ था रिलीज

qandeel baloch killed by her brother
करीब तीन हफ्ते पहले ही उन्होंने पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री, संघीय जांच प्राधिकरण (एफआईए) और इस्लामाबाद के सीनियर सुपरीटेंडेंट को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

उन्होंने लिखा था कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया के जरिए धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पत्र में लिखा था कि मुझे आपके लिए सुरक्षा चाहिए। कंदील बलोच पाकिस्तान की सोशल मीडिया की सनसनी बनकर उभरी। उनके वीडियो और तस्वीरें बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा देखे जाते थे।

कंदील बलोच 2014 में पहली बार चर्चा में आई। इसी महीने उनका म्यूजिक वीडियो सामने आया, जिसमें वह युवा गायक आर्यन खान के साथ नजर आई।

कंदील को लेकर कुछ दिन पहले पाकिस्तानी टीवी मीडिया में एक शख्स सामने आया, जिसने दावा किया वह कंदील का पूर्व पति है। कंदील ने भी उसके दावों को सही करार दिया। कंदील ने बताया कि इस शख्स से उनकी जबरन शादी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed