{"_id":"5a66b3024f1c1b805a8b58dc","slug":"qamar-javed-bajwa-said-indian-aggression-will-always-get-a-most-befitting-response","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीबारी के बीच LoC पर पहुंचे पाक आर्मी चीफ बाजवा, भारत को दी गीदड़ भभकी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
गोलीबारी के बीच LoC पर पहुंचे पाक आर्मी चीफ बाजवा, भारत को दी गीदड़ भभकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Qamar Javed Bajwa
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से अपनाये गए किसी भी तरह के आक्रामक रवैये का हम हर संभव जवाब देंगे।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि 2003 के सीजफायर समझौते का गलत प्रयोग नहीं होना चाहिए। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस(ISPR) के मुताबिक उन्होंने यह बयान खूईरत्ता और रत्ता अरायन सेक्टर में LoC दौरे पर दिया।
विज्ञापन
ISPR ने बताया कि इस मौके पर जनरल बाजवा ने लोकल कमांडर्स से बात की जिन्होंने भारत के सीजफायर की जानकारी दी थी। सीजफायर में LoC पर आम नागरिकों को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
बाजवा ने पाक सैनिकों को भारत के खिलाफ प्रतिक्रिया देने के लिए भी जरूरी टिप्स दिये। आर्मी मीडिया ने बताया कि बाजवा ने सियालकोट में CMH का भी दौरा किया और भारत की ओर से की गई फायरिंग में घायल नागरिकों से मुलाकात की।