फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   President of Iran will visit Pakistan, gas pipeline project may start

'ईरान दूर करेगा पाकिस्तान का अंधेरा'

Fri, 25 Mar 2016 09:06 AM IST
समीहा नेत्तिकारा/बीबीसी मॉनीटरिंग, वागीशा
समीहा नेत्तिकारा/बीबीसी मॉनीटरिंग, वागीशा Updated Fri, 25 Mar 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
President of Iran will visit Pakistan, gas pipeline project may start
दोनों पक्षों के लिए ऊर्जा इस यात्रा की सफलता के केंद्र में है - फोटो : BBC

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की 25 और 26 मार्च को होने वाली पाकिस्तान यात्रा को दोनों पक्ष ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा चिंताओं को सुलझाने के लिए एक बड़े मौके के रूप में देख रहे हैं। जनवरी में ईरान पर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने के बाद दक्षिण एशिया में रूहानी की यह पहली यात्रा है। यह यात्रा जनवरी में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तेहरान यात्रा के ठीक बाद हो रही है। दोनों पक्षों के लिए ऊर्जा इस यात्रा की सफलता के केंद्र में है।

विज्ञापन


पाकिस्तान को उम्मीद है कि ईरान से समझौता करके उसे अपने बिजली संकट के समाधान में मदद मिलेगी। ईरान का जोर पाकिस्तान के साथ गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को लागू करने पर रहेगा ताकि वह क्षेत्रीय ऊर्जा सुपरपावर बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा कर सके। यह पाइपलाइन समझौता वित्तीय दिक्कतों और अंतरराष्ट्रीय, ख़ासकर अमेरिकी दबाव की वजह से अटका हुआ था।
विज्ञापन


प्रतिबंध हटने को व्यापार बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करना एक और मुख्य मुद्दा है। दोनों देशों को उम्मीद है कि वे नवाज शरीफ के वर्ष 2004 में रखे गए पांच अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बढ़ेंगे। रूहानी के साथ एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान यात्रा पर जा रहा है। इस यात्रा में बहुत से व्यापारिक समझौते होने की उम्मीद है जिसमें ग़ैर-प्रतिबंधित सामानों के आयात को बढ़ाना और प्रतिबंधित सामान की सूची की समीक्षा किया जाना शामिल है। पाकिस्तान के फल और फसलों के साथ ईरानी पेट्रोलियम पदार्थ और प्लास्टिक के आयात को बढ़ाना भी एजेंडा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुन्नी चरमपंथी समूहों पर नकेल कसी जा सके

President of Iran will visit Pakistan, gas pipeline project may start
ईरान-पाकिस्तान के बीच गैस पाइपलाइन - फोटो : BBC

दोनों देशों को अपनी आपसी सीमा की सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है ताकि ईरान में सुन्नी चरमपंथी समूहों पर नकेल कसी जा सके, शिया तीर्थयात्रियों से होने वाली हिंसा और सीमा-पार से होने वाले मादक द्रव्यों के व्यापार को रोका जा सके।

पाकिस्तानी अख़बार 'दुनिया' के अनुसार दोनों पक्षों की योजना पहला प्रत्यक्ष द्विपक्षीय सैन्य संपर्क शुरू करने और सीमा पर होने वाली घटनाओं पर बात करने के लिए हॉटलाइन स्थापित करने की है। ईरान, पाकिस्तान पर जैश उल-अद्ल (इंसाफ की सेना) और अंसार अल-फुरकान (सिद्धांतों के सहायक) को काबू में करने का दबाव बना सकता है। ये दोनों सुन्नी विद्रोही संगठन हैं जो ईरान में सक्रिय हैं और बचकर भागने के लिए पाकिस्तान की सीमा का इस्तेमाल करते हैं।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस यात्रा को ईरान के साथ सऊदी अरब के विवादों में मध्यस्थता के मौके के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं। सऊदी अरब ने इस साल की शुरुआत में विपक्षी शिया विद्वान शेख निम्र अल-निम्र को ईरान में मौत की सजा दिए जाने के बाद ईरान से कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए थे।

पाकिस्तान-चीन गलियारे को बढ़ावा देने की मांग

President of Iran will visit Pakistan, gas pipeline project may start
दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा - फोटो : BBC

पाकिस्तान ईरान के नाराज होने के डर से सऊदी अरब के साथ चरमपंथ से लड़ने के लिए सैन्य गठबंधन करने की योजना के प्रति पूरी प्रतिबद्धता नहीं जता सका है। चीन, एक अन्य पक्ष होगा जो इस यात्रा पर नजर बनाए रखेगा। वह अपनी 'एक इलाका, एक सड़क' योजना और आर्थिक परियोजनाओं को बड़े क्षेत्र में फैलाना चाहता है।

पाकिस्तानी अख़बार 'दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार, हो सकता है कि पाकिस्तान आधिकारिक रूप से ईरान को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का हिस्सा बनने का निमंत्रण दे। यह चीन और पाकिस्तान के बीच यातायात और ऊर्जा संपर्क बेहतर बनाने की परियोजना है।

सीपीईसी के तहत एक चीनी कंपनी को पाकिस्तान में नवाबशाह-ग्वादर पाइपलाइन बिछाने का अनुबंध मिल गया है जो अंततः भारत-पाकिस्तान पाइपलाइन का हिस्सा बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed