फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Preparing to admit Nawaz Sharif in ICU due to heart disease

नवाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, दिल की बीमारी के चलते आईसीयू ले जाने की तैयारी

Mon, 30 Jul 2018 05:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
Preparing to admit Nawaz Sharif in ICU due to heart disease

भ्रष्टाचार मामले में रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सेहत बिगड़ने के बाद पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। मीडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। जेल सूत्रों हवाले से कहा गया कि शरीफ ने सीने में दर्ज की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों ने पूर्व प्रधानमंत्री का चेक-अप किया और उन्हें तत्काल कोरोनेरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराने की सलाह दी।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने अंतरिक सरकार से संपर्क किया, जिसके बाद शरीफ को पीआईएमएस में भर्ती कराया गया। 24 जुलाई को शरीफ के स्वास्थ्य की जांच के लिए गठित एक मेडिकल बोर्ड ने कहा था कि तीन बार के प्रधानमंत्री को लगातार मेडिकल देखभाल की जरूरत है। पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने ईसीजी और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को रविवार को अदियाला जेल से इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह फैसला पंजाब सरकार ने लिया क्योंकि अदियाला जेल उसके प्रशासनिक नियंत्रण में है। डाक्टरों की एक टीम ने सिफारिश की थी कि शरीफ को उचित चिकित्सा एवं देखभाल की जरूरत है। पंजाब के गृहमंत्री शौकत जावेद ने कहा कि शरीफ को इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर हाई प्रोफाइल कैदी के लिए तैयारी कर ली गयी है। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दिल संबंधी परेशानियों की वजह से तत्काल अदियाला जेल से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed