{"_id":"b0d8f5b0-6a3b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"polio-policeman-murder-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में 'पोलियो पुलिसकर्मी' की हत्या","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में 'पोलियो पुलिसकर्मी' की हत्या
बीबीसी हिंदी
Updated Tue, 29 Jan 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर स्वाबी में पोलियो टीकाकरण अभियान में जुटी टीम की सुरक्षा कर रहे एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई है। देश में पोलिया टीकाकरण अभियान में लगे कार्यकर्ताओं पर होने वाले जानलेवा हमलों की शृंखला में यह ताजा वारदात है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएफपी ने स्वाबी शहर के पुलिस प्रमुख अब्दुल रशीद खान के हवाले से बताया कि शहर के दक्षिणी इलाके में यह हमला किया गया। कराची और उत्तर पश्चिमी इलाकों में दिसंबर में कम से कम आठ पोलियो कर्मियों को गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
पाक में पोलियो उन्मूलन
मंगलवार के हमलों के लिए किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान ने पोलियो उन्मूलन अभियान को धमकी दी थी। चरमपंथियों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मी अमेरिकी जासूस हैं और टीके से बच्चे अपनी प्रजनन क्षमता खो देंगे।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन अभियान का यह दूसरा चरण था। अभियान में दो महिलाएं बच्चों को पोलियो की खुराक दे रही थीं। खान ने बताया कि हमले में पोलियो कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वाबी शहर में पोलियो उन्मूलन के लिए 538 टीम तैनात की गई हैं और प्रत्येक टीम को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
अफगानिस्तान और नाइजीरिया के अलावा पाकिस्तान दुनिया के उन तीन देशों में शामिल है जहां पोलियो अब भी महामारी है।