{"_id":"5aaf3de94f1c1bae758b626f","slug":"pok-residents-protest-against-pakistan-army-raised-azadi-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"PoK में पाक सेना के खिलाफ उठी आवाज, लगे 'आजादी' के नारे ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
PoK में पाक सेना के खिलाफ उठी आवाज, लगे 'आजादी' के नारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
PoK में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान की सरकार और सेना के खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। कश्मीर परिषद को खत्म करने की मांग के बाद पीओके निवासियों ने आज एक बार फिर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की सेना के रवैये से नाराज लोगों ने सेना के खिलाफ जमकर आवाज उठाई है। प्रदर्शन के दौरान वह आजादी के नारे लगाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
#WATCH Muzaffarabad(PoK) residents protest against Pakistan army, raise 'Azadi' slogans pic.twitter.com/Fmnefj6WNu
— ANI (@ANI) 19 March 2018विज्ञापन
मुजफ्फराबाद में प्रदर्शन करते लोगों ने अपील की है कि पाकिस्तान सेना द्वारा की गई गोलीबारी को बंद किया जाए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जहां नारे लगाते लोग देखे जा सकते हैं। वहीं पिछले हफ्ते यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पैदल मार्च निकाला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कश्मीर काउंसिल के जरिए पाकिस्तान सरकार अपना शासन चला रही है। जिसे जल्द से जल्द खत्म करने की दरकार है।
विज्ञापन
इससे पहले भी PoK में पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद की जाती रही है। यहां तक की भारत जिंदाबाद के नारे भी लगाए जा चुके हैं। भारत ने इस मामले को यूनाइटेड नेशन में भी उठाया था।