{"_id":"5b62fbd84f1c1b54638b5f90","slug":"pmln-leader-disqualified-for-five-years-for-defamation-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पीएमएल एन नेता अवमानना के आरोप में पांच साल के लिए अयोग्य ठहराये गए","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: पीएमएल एन नेता अवमानना के आरोप में पांच साल के लिए अयोग्य ठहराये गए
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने न्यायपालिका के विरुद्ध टिप्पणी करने पर अवमानना के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी के एक नेता को सार्वजनिक पद के लिए आज अयोग्य करार दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेता तलाल चौधरी को न्यायमूर्ति गुलजार अहमद की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ ने दोषी पाया।
न्यायालय ने अदालत के संबंध में अपमानजनक और अवमाननापूर्ण भाषण/बयान को लेकर चौधरी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरु की। इस संबंध में दो फरवरी को अधिसूचना जारी की गयी थी।
विज्ञापन
न्यायालय ने उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस दोषसिद्धि के बाद चौधरी पांच सालों के लिए सार्वजनिक पद के लिए अयोग्य रहेंगे। वह 25 जुलाई का आमचुनाव हार गये थे।
विज्ञापन
वैसे वह समीक्षा याचिका दायर कर सकते हैं। अदालत की अवमानना कार्रवाई में दोषी ठहराये गये वह पार्टी के दूसरे नेता हैं।