फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   PML-N set to form govt in Pakistan Occupied Kashmir

पीओके में नवाज शरीफ की पार्टी फिर बना रही है सरकार

Fri, 22 Jul 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
PML-N set to form govt in Pakistan Occupied Kashmir
- फोटो : getty images

नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सरकार बनाने जा रही है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुआ था। 41 सीटों पर हुए लड़े गए चुनाव में ज्यादातर पर नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन ने बाजी मारी। गुरुवार को आए नतीजों के बाद साफ हो गया कि नवाज की पार्टी पीओके में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


पहले माना जा रहा था कि चुनाव में नवाज की पार्टी को दूसरी पार्टियों से कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन पीएमएलएन को चुनाव में जबरदस्त सफलता मिली। नवाज की पार्टी ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को कई सीटों पर मात दी।
विज्ञापन


डॉन की खबर के मुताबिक ज्यादातर पार्टी प्रमुख अपनी-अपनी सीटें बचाने में सफल हुए। पीएमएलएन के रजा फारुख हैदर, मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के सरदार अतीक अहमद खान, जम्मू-कश्मीर पीपल्स पार्टी के सरदार खालिद इब्राहिम ने अपनी सीटें बचाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधी पार्टियों को नवाज की पार्टी ने दी जबरदस्त मात

PML-N set to form govt in Pakistan Occupied Kashmir

तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख बरिस्तर सुल्तान महमूद पीएमएलएन के उम्मीदवार चौधरी मोहम्मद सईद से हार गए, जबकि पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के प्रमुख चौधरी अब्दुल मजीद को अपने प्रतिद्वंदी पर आंशिक सफलता मिली।

पुंछ डिवीजन की 10 सीटों में से 9 पर जम्मू-कश्मीर पीपल्स पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल नवाज की पार्टी ने जीत हासिल की।

मुजफ्फराबाद डिवीजन की सात सीटों में से पांच पीएमएलएन ने जीतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed