फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   PM Shahid Khaqan Abbasi said Pakistan, Afghanistan will work together for fight terrorism

पाक के नए PM बोले- अफगानिस्तान के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ेंगे

Tue, 08 Aug 2017 03:01 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 08 Aug 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
PM Shahid Khaqan Abbasi said Pakistan, Afghanistan will work together for fight terrorism
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला और क्षेत्र में सुरक्षा तथा स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिलकर काम करेंगे। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सोमवार को अब्बासी से बातचीत की और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अब्बासी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों देशों के लिये आतंकवाद एक साझा खतरा है और दोनों देशों को इसके खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


अब्बासी ने कहा, ‘‘क्षेत्र की सुरक्षा एवं स्थिरता के लिये हम अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करेंगे। आतंकवाद एक साझा दुश्मन है और क्षेत्र से इस खतरे को खत्म करने के लिये हम मिलकर काम करेंगे।’’ दोनों नेता क्षेत्र में बिजली संकट के समाधान और पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये साथ काम :काम : करने पर भी सहमत हुए।अब्बासी के कार्यभार संभालने के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बातचीत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed