{"_id":"5aee21164f1c1b5c098b8422","slug":"pm-abbasi-said-pakistan-general-election-would-be-conducted-by-aliens","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक PM बोले- इस बार एलियंस कराएंगे चुनाव, फिर भी हमारी पार्टी करेगी शिरकत ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक PM बोले- इस बार एलियंस कराएंगे चुनाव, फिर भी हमारी पार्टी करेगी शिरकत
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sun, 06 May 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान में इस बार आम चुनाव एलियंस कराएंगे। उनके इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से बचाना चाहिए।
विज्ञापन
नेशनल एसेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक के रिसेप्शन पर संवाददाताओं से बातचीत में अब्बासी ने कहा कि इस बार का चुनाव देश की केयरटेकर गवर्नमेंट नहीं करवाएगी बल्कि इस बाद देश में होने वाले आम चुनाव एलियंस करवाएंगे। उनकी पार्टी पीएमएल-एन भी आने वाले आम चुनाव में शिरकत करेगी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी टिप्पणी से लगता है कि सरकार आगामी चुनावों को पारदर्शी होने की उम्मीद नहीं कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि एलियंस शब्द का इस्तेमाल स्वर्गदूतों और अदृश्य शक्तियों के लिए होता है। लिहाजा उनकी यह टिप्पणी असहज है।
विज्ञापन
अब्बसी ने एलियंस होल्डिंग चुनाव के शब्दों का इस्तेमाल कर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा की गई टिप्पणियों को ही प्रतिबिंबित किया है।
अब्बासी ने कहा कि आगामी आम चुनाव में हमारा मुकाबला पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और पाकिस्तान के तहरिक ए इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान के साथ नहीं है। हमारा मुकाबला एलियंस के साथ है। उनके कहने का मतलब साफ है कि कोई अदृश्य शक्ति चुनाव के नतीजे को प्रभावित कर सकती है।