{"_id":"0447741946c44ce0f21693500f443447","slug":"pilots-with-fake-certificate-flying-aircraft-in-pkistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 फर्जी पायलट उड़ा रहे थे विमान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
300 फर्जी पायलट उड़ा रहे थे विमान
Updated Sun, 06 Apr 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस पीआईए ने कहा है कि उसने पिछले छह महीने में अपने ऐसे तीन सौ कर्मचारियों को बर्ख़ास्त कर दिया है जिन्होंने जाली डिग्रियों के आधार पर नौकरी पाई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि जाली दस्तावेज़ देने वालों में पायलट और इंजीनियर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी ऐसे और पचास कर्मचारी हैं जिनके दस्तावेज़ जाली पाए गए हैं लेकिन उनके मामलों की समीक्षा हो रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीआईए इन दिनों अपने सभी 16 हज़ार कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यताओं से जुड़े दस्तावेज़ों की जांच में लगा है।
दस्तावेज़ों की जांच
पाकिस्तानी अख़बार 'डॉन' के अनुसार पीआईए के प्रवक्ता मशहूद तजवर ने बताया कि तीस हज़ार डिग्रियों को जांचने के लिए शैक्षिक संस्थानों को भेजा गया है।
इनमें से अब तक छह हजार डिग्रियों की जांच पूरी हो चुकी है जिनमें 350 जाली पाई गई हैं। इसी आधार पर तीन सौ लोगों को बर्ख़ास्त किया गया है जबकि पचास लोगों के मामले में अदालती आदेश का इंतज़ार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में कहा गया था कि पीआईए में राजनीतिक आधार पर बड़े पैमाने पर भर्तियां होती हैं और इनमें से ज़्यादातर लोग जाली दस्तावेज़ों के आधार पर नौकरी पाते हैं।
एक अधिकारी ने बताया, “ये बहुत ही चौंकाने वाली है कि पीआईए में सीनियर पायलटों तक के पास जाली डिग्रियां हैं।”