फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Photographic evidence has emerged Pakistan based terrorist backing Sikh militants to malign India

पाक का नया पैंतरा: भारत में अशांति फैलाने के लिए हाफिज ने पाकिस्तानी सिखों से मिलाया हाथ

Tue, 17 Apr 2018 03:24 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
Photographic evidence has emerged Pakistan based terrorist backing Sikh militants to malign India
hafiz saeed
अभी तक यह महज कयास था लेकिन अब फोटो आने के बाद पक्का हो गया है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और जमात उद दावा मिलकर सिख आतंकी संगठन को मदद कर रही हैं। पिछले दिनों लाहौर से एक फोटो सामने आई है जिसमें लश्कर ए तैयबा के मुखिया हाफिज सईद और सिख आतंकी नेता गोपाल सिंह चावला एक दूसरे से बहुत आत्मीयता से बात करते हुए दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

 
वैशाखी के दिन 14 अप्रैल को गोपाल सिंह चावला ने पाकिस्तानी अधिकारियों के आदेश के बाद भारतीय अधिकारियों को गुरुद्वारा पंजा साहेब में अंदर जाने से रोक दिया था। 
विज्ञापन


यही नहीं इससे पहले 12 अप्रैल को भी भारतीय अधिकारियों को सिख तीर्थयात्रियों से मिलने से रोक बाघा पर रोक दिया गया था। बता दें कि एंबेसी के अधिकारी तीर्थयात्रियों से मिलने गए थे कि कहीं किसी यात्री को किसी तरह की इमरजेंसी तो नहीं। यह एक आधिकारिक मीटिंग होती है।  बता दें कि 1800 तीर्थयात्रियों का एक दल बैशाखी के अवसर पर पाकिस्तान पहुंचा था। इस दिन खालसा की 320 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही थी। भारत से हर वर्ष एक जत्था दोनों देशों द्विपक्षीय समझौतों के तहत जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

पाकिस्तान में भारत विरोधी प्रचार चलाने के लिए सिख आतंकवादियों ने गुरुद्वारा पंजा साहिब के परिक्रमा में जनमत संग्रह 2020 का पोस्टर भी लगाया था। पूरे मामले को संजीदगी से लेते हुए विदेश मंत्रालय  ने इसका कड़ा विरोध दर्ज किया है और इसे वियना समझौता का उल्लंघन और पूरे मामले को कूटनीतिक राजनयिक असंतोष बताया है।  भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी स्टेटमेंट में इसे 1992 के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल का भी उल्लघंन बताया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed