फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Philistine ambassador shared forum with terror Hafeez Saeed

हाफिज की रैली पर फलस्तीन की सफाई, बोला- आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ

Sat, 30 Dec 2017 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Philistine ambassador shared forum with terror Hafeez Saeed
मुंबई हमले का मास्टमाइंड हाफिज सईद और लश्कर ए तैयबा प्रमुख के रावलपिंडी में एक रैली के दौरान फलस्तीन के राजदूत के मंच साझा करने पर भारत के कड़े विरोध के बाद फलस्तीन ने खेद जताया है। 
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 'फलस्तीनी राजदूत वालीद अबु अली के हाफिज सईद की रैली में शामिल होने पर भारत के विरोध के बाद फलस्तीन ने खेद जाहिर किया और रैली में राजदूत के शामिल होने पर संज्ञान लेने की बात कही।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया 'फलस्तीन भारत के साथ बेहतर रिश्तों, आतंक के खिलाफ और आतंकियों गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ है।'

बता दें कि हाफिज ने पाक के रावलपिंडी के लियाकत बाग में यह रैली की थी। इस रैली को वलीद अबु अली ने भी संबोधित किया। भारत ने इस मामले पर कड़ा ऐतराज जताया। भारत ने कहा कि वह इस मुद्दे को फलस्तीन के सामने सख्ती से उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- हाफिज पर भारत ने कहा, दिखावा नहीं भरोसेमंद कार्रवाई हो तो बने बात

हाफिज सईद के सिर पर है एक करोड़ रुपए का इनाम

Philistine ambassador shared forum with terror Hafeez Saeed
hafeez saeed
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम इस मुद्दे को नई दिल्ली में फलस्तीनी राजदूत और फलस्तीनी अधिकारियों के सामने रखेंगे। आतंकी हाफिज सईद हाल ही में रिहा हुआ है। उसे करीब दस महीने तक पाकिस्तान में ही नजरबंद करके रखा गया था। लेकिन जब हाफिज को रिहा किया गया तो लाहौर की सड़कों पर जोरदार स्वागत हुआ था। हाफिज के स्वागत में हजारों लोग शामिल हुए थे। साथ ही सड़कों पर फूलों की बारिश की गई।
  
आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में होने वाले आगामी चुनावों में मैदान में उतरना चाहता है। वह अपनी पार्टी बनाने को लेकर कई बार चुनाव आयोग से भी मुलाकात कर चुका है। हालांकि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने सईद को पार्टी बनाने की अनुमति नहीं दी है। हाफिज के सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ रुपये का इनाम रखा हुआ है। फिलिस्तीनी राजदूत के हाफिज सईद के साथ मंच करने के बाद से सोशल मीडिया में भी काफी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed