फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Peshawar Court tells Pakistan government to send Indian national home within one month

कोर्ट का पाकिस्तान सरकार को आदेश, जेल में बंद भारतीय नागरिक की एक माह में हो वापसी

Sat, 15 Dec 2018 03:39 AM IST
तिवारी अभिषेक एजेंसी, इस्लामाबाद/पेशावर। 
एजेंसी, इस्लामाबाद/पेशावर।  Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 15 Dec 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
Peshawar Court tells Pakistan government to send Indian national home within one month

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने संघीय सरकार को आदेश दिया है कि वह तीन साल की कैद की सजा पूरी करने जा रहे भारतीय कैदी हामिद निहाल अंसारी को वापस भेजने की औपचारिकताएं पूरी करे। शनिवार 15 दिसंबर को तीन साल की सजा पूरी करने वाले मुंबई निवासी हामिद निहाल अंसारी की भारत वापसी के लिए अदालत ने पाक सरकार को एक माह का समय दिया है।

विज्ञापन


फिलहाल पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन दोस्ती के बाद अवैध ढंग से उससे मिलने पाक पहुंचे मुंबई निवासी 33 साल के अंसारी पेशावर की केंद्रीय जेल में बंद है। पेशावर हाइकोर्ट की न्यायमूर्ति रूहुल अमीन और न्यायमूर्ति कलंदर अली खान की पीठ ने गुरुवार को अंसारी की अपील पर यह फैसला दिया। 
विज्ञापन


अंसारी को पाक की सैन्य अदालत ने फर्जी पाक पहचान पत्र रखने को लेकर 15 दिसंबर, 2015 को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। उसे अफगानिस्तान से पाकिस्तान में अवैध रूप से घुसने पर वर्ष 2012 में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशावर हाईकोर्ट में पेश याचिका में कहा गया था कि संघीय सरकार ने अंसारी की रिहाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। अंसारी के वकील काजी मोहम्मद अनवर ने कहा कि उनके मुवक्किल की सजा 15 दिसंबर को खत्म होगी और उन्हें 16 दिसंबर को रिहा कर दिया जाना चाहिए। अनवर ने पीठ को बताया कि भारतीय नागरिक की जेल की सजा दो दिन में पूरी होने वाली है, लेकिन गृह मंत्रालय और जेल अधिकारी दोनों उसकी रिहाई और उसे भारत वापस भेजने के मामले पर चुप हैं।

विभागों की चुप्पी पर कोर्ट हैरान

सरकारी विभागों के चुप्पी बरतने पर जस्टिस खान ने हैरानी जताई। अतिरिक्त अटार्नी जनरल ने कोर्ट को सूचित किया कि अभी कैदी की रिहाई के दस्तावेज तैयार नहीं हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि कानूनी दस्तावेज तैयार होने तक कैदी को एक महीने तक रखा जा सकता है। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि एक महीने के भीतर कैदी को भारत भेजने की सारी तैयारी पूरी की जाए। अंसारी को वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा। 
 

लड़की से मिलने पहुंच गया पाकिस्तान ---------

मुंबई के रहने वाले अंसारी को अफगानिस्तान के रास्ते पाक में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में 2012 में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि वह कथित तौर पर एक लड़की से मिलने के लिए पाक पहुंचा था। लड़की से उसकी पहचान ऑनलाइन हुई थी। पिछले साल पेशावर जेल में उस पर कुछ कैदियों ने हमला भी कर दिया था। इसमें अंसारी को चोट आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed