{"_id":"5aca3b784f1c1be46b8b4674","slug":"pervez-musharraf-will-not-visit-pakistan-due-to-security-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुशर्रफ ने पाकिस्तान लौटने का इरादा टाला, सुरक्षा का दिया हवाला","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मुशर्रफ ने पाकिस्तान लौटने का इरादा टाला, सुरक्षा का दिया हवाला
एजेंसी, कराची
Updated Sun, 08 Apr 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान लौटने का इरादा फिलहाल टाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने रविवार को बताया कि जब तक पाकिस्तान में अंतरिम सरकार का गठन नहीं हो जाता, तब तक वह नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति और ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के अध्यक्ष मुशर्रफ को राजद्रोह के मामले में पाकिस्तान की विशेष अदालत में पेश होना था, लेकिन उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात से फिलहाल नहीं लौटने का मन बनाया है। उन्हें आशंका है कि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करवा पाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने सुरक्षा खतरे को देखते हुए सरकार से पर्याप्त सुरक्षा देने के लिए आवेदन किया था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून को पार्टी के एक नेता ने बताया कि जब देश में कार्यवाहक सरकार का गठन हो जाएगा, तब मुशर्रफ मई के अंत में या जून के शुरू में पाकिस्तान लौटेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 74 वर्षीय मुशर्रफ को पाकिस्तान की सरकार ने इलाज के लिए बाहर जाने की अनुमति दी थी और पिछले साल से वह दुबई में रह रहे हैं।