फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pervez Musharraf may alliance with Hafiz Saeed for the general election in 2018

आतंकी हाफिज के साथ चुनावी गठबंधन कर सकते हैं मुशर्रफ

Mon, 04 Dec 2017 09:05 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Mon, 04 Dec 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
Pervez Musharraf may alliance with Hafiz Saeed for the general election in 2018
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि वह वैश्विक आतंकी हाफिज सईद के साथ अगले साल होने वाले आम चुनाव में गठबंधन को तैयार हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं साल 2018 आम चुनाव के लिए हाफिज सईद के साथ किसी भी ‘संभावित’ गंठबंधन का स्वागत करूंगा।

विज्ञापन


हाल ही में खुद को जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा का सबसे बड़ा समर्थक बताने वाले मुशर्रफ ने पाकिस्तानी ‘आज’ न्यूज चैनल के सवाल पर कहा, ‘अभी तक उनके साथ गठबंधन के बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन यदि वे इसका हिस्सा बनना चाहेंगे तो मैं उनका स्वागत करूंगा।’ 
विज्ञापन


सनद रहे कि इससे पहले भी पूर्व सैनिक तानाशाह ने एक बड़े ‘महागठबंधन’ का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि इस गठबंधन में सुन्नी तहरीक, मजलिस-ए-वहातुदुल मुसलमीन, पाकिस्तान आवामी तहरीक और मुशर्रफ की ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग सहित करीब दो दर्जन राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं। हालांकि, घोषणा के अगले ही दिन ही कुछ बड़ी पार्टियों ने ‘महागठबंधन’ से अपना नाता तोड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नजरबंदी से रिहाई के बाद 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद ने अपनी गतिविधियां काफी तेज कर दी हैं। अभी पिछले शनिवार को ही उसने घोषणा की थी कि वह साल 2018 में होने वाला आम चुनाव लड़ेगा। हालांकि उसने यह नहीं बताया था कि वह आगामी चुनाव कहां से लड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घोषणा के बाद उसने एक बड़ी रैली भी निकाली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed