{"_id":"fd997d99c8697ebd324371a8b358c699","slug":"pervez-musharraf-ill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवेज मुशर्रफ की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
परवेज मुशर्रफ की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती
एजेंसी/कराची
Updated Fri, 12 Feb 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को बृहस्पतिवार को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद नौसेना अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
द न्यूज इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि सैन्य शासक से राजनेता बने 72 वर्षीय मुशर्रफ को अति विशिष्ट मेडिकल चिकित्सा सुविधाओं वाले पाकिस्तानी नौसेना जहाज शिफा के अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार मुशर्रफ कराची स्थित अपने घर में परिवार के साथ बैठे थे तभी बेहोश हो गए। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
उनके पारिवारिक डॉक्टर को भी अस्पताल में बुलाया गया। उनकी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की आशिया इशाक ने मुशर्रफ की स्थिति पर कहा कि यह सिर्फ हाई ब्लड है और ‘कोई गंभीर’ बात नहीं है। आशिया ने कहा कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।