{"_id":"5a7ebebf4f1c1bc83b8b5f26","slug":"pervez-musharraf-difficulties-increased-islamabad-high-court-ordered-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुशर्रफ की मुश्किलें बढ़ीं, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने दिये जांच के आदेश: पाक मीडिया ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मुशर्रफ की मुश्किलें बढ़ीं, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने दिये जांच के आदेश: पाक मीडिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Pervez Musharraf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। पाक मीडिया 'द डॉन' के मुताबिक इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने एनएबी को पूर्व सैन्य अधिकारी और खास तौर पर रिटायर्ड जनरलों से पूछताछ करने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन
मुशर्रफ के खिलाफ 5 साल पहले एक शख्स ने याचिका दाखिल की थी, जिसमें याचिकाकर्ता ने मुशर्रफ की संपत्ति को लेकर जांच करने के लिए कहा था। याचिका में यह भी कहा गया था कि मुशर्रफ ने आर्मी चीफ और राष्ट्रपति रहते हुए अपनी शपथ का पालन नहीं किया था।
विज्ञापन
अप्रैल 2013 में ब्यूरो पत्र लिखकर रिटायर्ड कर्नल को सूचित किया गया कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है क्योंकि एनएबी सैन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती। अब हाईकोर्ट ने इस पत्र को नकार दिया है और इस मामले में जांच करने के लिए कहा है।
विज्ञापन