{"_id":"5684e331b356d37d10897999a07f6843","slug":"people-offended-condom-ads-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकिस्तान में कंडोम के विज्ञापन से लोग नाराज","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पकिस्तान में कंडोम के विज्ञापन से लोग नाराज
Updated Wed, 24 Jul 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक कंडोम के विज्ञापन को "अनैतिक" घोषित किया गया है।
विज्ञापन
देश के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण- पीईएमआरए या पेमरा ने सभी टेलीविज़न चैनलों को निर्देश दिया है कि वह "जोश" कंडोम के विज्ञापन का प्रसारण बंद करें।
समाचार एजेंसियों के अनुसार रमज़ान के महीने के दौरान मिली शिकायतों के बाद इस विज्ञापन को 'अनैतिक क़रार देते हुए' यह फैसला लिया गया है। 50 सेकेंड का यह विज्ञापन पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री मथीरा पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि नवविवाहित मथीरा के साधारण से दिखने वाले पति से पड़ोसी बीवी को ख़ुश रखने का राज़ पूछते हैं। वह "जोश" कंडोम का पैकेट दिखाते हुए कहते हैं, "अपने जीवन में जोश लाइए।"
विज्ञापन
मथीरा भी पड़ोस का दरवाज़ा खटखटाकर अपने पति को "शांत" करने के लिए बर्फ़ मांगती हैं।
कार्रवाई की मांग
पाकिस्तान में इसे अमरीका का एक ग़ैर-लाभकारी संगठन बेचता है। यह संगठन परिवार नियोजन और एड्स से बचाव के बारे में जागरूकता के लिए काम करता है।
पेमरा के प्रवक्ता फ़ख़रुद्दीन मुग़ल ने कहा कि पाकिस्तान के चैनलों पर और वह भी रमज़ान के महीने में दिखाए जा रहे ऐसे अनैतिक विज्ञापनों पर कड़ी करवाई होनी चाहिए।
पाकिस्तान की ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन को भेजे पत्र में फ़ख़रुद्दीन मुग़ल ने लिखा है, "यह विज्ञापन अश्लील है और अनैतिक है। यह हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं के पक्ष में नहीं है।"
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की जनसंख्या 18 करोड़ से अधिक हो गई है।
पाकिस्तान में कट्टरवादी धर्मगुरु परिवार नियोजन को इस्लाम के विरूद्ध मानते हैं। इस वजह से परिवार नियोजन के लिए लोगों को जागरूक करना पाकिस्तान में गंभीर चुनौती है।