फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   people of POK are suffering for water due to action od Pakistan government

पाक सरकार की इस हरकत के कारण पानी को तरस रही पीओके की जनता, किया प्रदर्शन

Tue, 11 Sep 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
people of POK are suffering for water due to action od Pakistan government
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में प्रदर्शन करते लोग
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की जनता पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आई है। प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर पीओके में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


मुजफ्फराबाद में लोगों ने सड़क पर उतर कर मांग की कि नीलम नदी का पानी पंजाब प्रांत की ओर मोड़ा जा रहा है, इसे जल्द से जल्द रोका जाए। मुजफ्फराबाद के लिए नीलम नदी को जीवन रेखा कहा जाता है। वहीं, पाकिस्तान सरकार यहां के निवासियों को पानी से वंचित कर रही है। पाकिस्तान सरकार की इस योजना से नीलम नदी का पानी पंजाब प्रांत की ओर जो रहा है, जिस कारण मानसून होने के बावजूद नदी सूखती जा रही है।
विज्ञापन


मुजफ्फराबाद में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनसे उनका मूलभूत अधिकार छीना जा रहा है। वहीं, नीलम-झेलम हाइड्रो पावन प्रोजेक्ट के बाद से नीलम नदी की स्थिति गंदे नाले जैसी हो गई है। एक प्रदर्शनकारी के मुताबिक जल संसाधनों के साथ खिलवाड़ का सीधा असर हम लोगों के जीवन पर पड़ेगा। लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ेगा और एक तरह से सब खत्म होने लगेगा। इस समस्या के समाधान के लिए हम रावलपिंडी से मुजफ्फराबाद आए हैं, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की कमी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी भी की। यह प्राधिकरण पीओके में विद्युत उत्पादन कर उसे पंजाब व अन्य राज्यों में भेजता है। वहीं, पीओके में लोग बिजली कटौती की समस्या का भी सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed