फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   people in Pakistan created a unique record

पाकिस्तान में लोगों ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

Thu, 25 Oct 2012 12:15 AM IST
इस्लामाबाद/बीबीसी
इस्लामाबाद/बीबीसी Updated Thu, 25 Oct 2012 12:15 AM IST
विज्ञापन
people in Pakistan created a unique record
पाकिस्तान में सोमवार को एकता का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला।यहां हजारों लोगों ने मानव श्रंखला बना कर देश के राष्ट्र ध्वज का प्रदर्शन किया। ये रिकॉर्ड लाहौर के हॉकी स्टेडियम में रचा गया जहां झंडे के रूप में बनी इस मानव श्रंखला को एकता की अनोखी मिसाल के तौर पर देखा गया। पाकिस्तान के झंड़े को बनाने लिए हज़ारों की संख्या में जुटे युवाओं ने हरे और सफेद रंग के डिब्बे थामें और देश के राष्ट्र ध्वज का आकार दिया।
विज्ञापन


रिकॉर्ड तोड़ा
इस तरह पाकिस्तान के लोगों ने पांच साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ा है जो हांगकांग ने बनाया गया था। हांगकांग में 21,726 लोगों ने मानव श्रंखला बना कर झंडा बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था। लेकिन पाकिस्तान में 24 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की निर्णायक गरेथ डिएवीस का कहना था, ''झंडे की ये श्रंखला बनाने वाले हर व्यक्ति ने रिकॉर्ड कायम किया है।''
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार की शाम 42,813 लोगों ने लाहौर के हॉकी स्टेडियम में राष्ट्र गान गाया था। उन्होंने ऐसा कर भारत के रिकॉर्ड को तोड़ा। भारत में 15,243 लोगों ने एक साथ राष्ट्र गान गा कर ये रिकॉर्ड बनाया था। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक पाकिस्तान में लोगों ने रंगबिरंगे मौजेक पत्थरों से लाहौर किले की तस्वीर का भी प्रदर्शन किया था। ये मौजेक पत्थरों से बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी कालकृति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed