{"_id":"5ba00f4b867a557ea77ac835","slug":"parole-ends-od-pakistani-ex-pm-sharif-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पैरोल खत्म, बेटी और दामाद के साथ जेल वापसी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पैरोल खत्म, बेटी और दामाद के साथ जेल वापसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
nawaz sharif maryam in jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पत्नी बेगम कुलसुम का अंतिम संस्कार करने के बाद बेटी मरियम नवाज और दामाद सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद सफदर के साथ जेल वापस पहुंच गए। सोमवार अपराह्न 4 बजे उनकी पांच दिन की पैरोल खत्म हो गई। इससे पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग द्वारा पार्टी अध्यक्ष शरीफ की पैरोल बढ़वाने की भी खबरें आई थीं।
विज्ञापन
दरअसल शरीफ को पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पांच दिन की पैरोल मिली थी। उनकी पत्नी का 11 सितंबर को लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित थीं। शरीफ पिछले दो महीने से रावलपिंडी के आदियाला जेल में बंद हैं। उन पर लंदन में प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार का आरोप है।
विज्ञापन