फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   parents forced to girl in pakistan

लड़कियों को पाकिस्तान ले जा कर किया जाता है मजबूर

Thu, 29 Jan 2015 02:18 PM IST
जेन कॉर्बिन / बीबीसी संवाददाता
जेन कॉर्बिन / बीबीसी संवाददाता Updated Thu, 29 Jan 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
parents forced to girl in pakistan

ब्रिटेन में जबरन शादी एक अपराध है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ अभिभावक ऐसा करने से नहीं रुकते हैं। खास कर पाकिस्तान जैसे देशों से आने वाले लोगों को अक्सर इस बात की आशंका रहती है कि उनके बच्चे कहीं पश्चिमी सभ्यता को न अपना लें। वे अपने बच्चों की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ कराने की कोशिश करते हैं और ये काम दबाव डालकर किया जाता है।

विज्ञापन


ऐसे मामलों में अक्सर लड़कियों को ब्रिटेन से पाकिस्तान ले जाया जाता है जहां जबरन उनकी शादी कर दी जाती है। और ज्यादातर मामलों में ये शादियां चचेरे, ममेरे या मौसेरे भाई बहनों के बीच होनी होती है।

विज्ञापन

इंकार करने पर पिता ने की थी बदसलूकी

parents forced to girl in pakistan

ब्रिटेन के मिडलैंड में रहने वाली सना को पिछली गर्मियों में पाकिस्तान लाया गया था। 19 बरस की इस लड़की को तब ये कहा गया था कि वे यहां की यूनीवर्सिटी में तालीम हासिल कर सकती हैं।

लेकिन इसके बदले सना ने सुना कि उनके पिता उनकी शादी किसी ऐसे आदमी से करने की योजना बना रहे हैं जिन्हें वो जानती तक नहीं थीं।

और जब सना ने शादी से इनकार कर दिया तो उनके पिता ने उनके साथ बदसलूकी की। पाकिस्तान में ब्रितानी राजनयिक सिमोन मिनशुल कहते हैं, "जबरन कराई जाने वाली शादियों पर सरकार प्राथमिकता से ध्यान दे रही है।"

जबरन शादी, कभी लागू नहीं हुआ कानून

parents forced to girl in pakistan

उन्होंने बताया, "हम साल भर में कोई सौ मुकदमे देखते हैं और जहां हमारी जरूरत होती है हम किसी को ऐसी स्थिति से बचाने के विकल्प पर काम करते हैं।"

जबरन शादी पर पाकिस्तान में भी रोक है लेकिन इसे शायद ही कभी लागू किया जाता है और कभी कभी तो सरकारी अधिकारी ही घरवालों को आगाह कर देते हैं। सना अपने मोबाइल पर बात करने से डर रही थीं लेकिन स्मार्टफोन तकनीक की बदौलत हम उनके लोकेशन का पता कर सके। उन्होंने हमें मैसेज भेजा था।

सना ने जो पता दिया था वहां कोई नहीं मिला। एक आदमी ने उनके बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में पता चला कि सना के चाचा का घर उसी गली में है।

विज्ञापन

खुदकुशी का ख्याल

parents forced to girl in pakistan

सना एक बड़े घर में अपने अभिभावकों के साथ मिलीं। सिमोन मिनशुल की सहयोगी नीलम फारूक़ ने सना से अकेले में मिलने पर जोर दिया, हालांकि सना के पिता को इस पर एतराज था।

नीलम ने सना के पिता से कहा, "हमें उनकी भलाई को लेकर फिक्रमंद हैं। और ये देखे जाने की जरूरत है कि वो किसी दबाव में नहीं हैं।" सिमोन और नीलम, सना को बगैर उनका पासपोर्ट लिए उनके सामान के साथ वहां से लेकर चल देते हैं। सना ने बताया कि उन्होंने जबरन शादी की बात के सामने घुटने टेकने की बजाय खुदकुशी की सोच रखी थी।

उच्चायोग की मदद

parents forced to girl in pakistan

उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि मौत सबसे आसान रास्ता है। वह उतना ही मुश्किल था। या फिर उच्चायोग की मदद लेना।" पांच घंटे बाद सना इस्लामाबाद के एक महिला सदन में थीं जहां वे तब तक रहेंगी जब तक कि उन्हें एक नया पासपोर्ट न मिल जाए और उनके लिए फ़्लाइट का इंतजाम न हो जाए।

वो बताती हैं, "ब्रिटेन के कानून जबरन शादी पर रोक लगाते हैं। मेरे पिता को ये मालूम था कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।" अगले 24 घंटों में हम एक ऐसी जगह पर थे जहां कूटनयिकों को जाने से पहले इजाजत लेनी होती थी।

पति की बदसलूकी

parents forced to girl in pakistan

मक्सद था एक और लड़की को बचाना। हमारे जाने से वहां के लोगों के चौकन्ना हो जाने की आशंका थी इसलिए हमने बाहर ही उनका इंतजार किया। वे एक ब्रितानी विश्वविद्यालय की छात्रा हैं और साल भर पहले वे यहां शादी के लिए आई थीं। नीलम फारूक बताती हैं, "अब उनके पति उनके साथ बदसलूकी करते हैं। लड़की की मां उन्हें इस शादी से बाहर निकलने नहीं दे रही हैं।"

नीलम का संपर्क इस लड़की से मेल के जरिए है। पाकिस्तान स्थित ब्रितानी उच्चायोग की मदद से इस लड़की को भी छुड़ाया जाता है। अगली सुबह हमें पता चला कि उस लड़की ने भी अपने अभिभावकों को ब्रिटेन लौटने के फैसले के बारे में बता दिया।

परिवार से नाता तोड़, जिंदगी की नई शुरूआत

parents forced to girl in pakistan

सिमोन कहते हैं, "ब्रिटेन लौटने का फैसला उनका अपना था। उनके परिवार को पता है कि ब्रितानी उच्चायोग को इस वाकये की खबर है इसलिए लड़की पर खतरे जैसी कोई बात नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हम ब्रितानी नागरिकों को बचाते रहेंगे कि क्योंकि पाकिस्तान में यह हमारे काम का अहम हिस्सा है।" सना ने तय कर लिया है कि वे जबरन शादी से बचने के लिए अपने परिवार से नाता तोड़ लेंगी।

वे अब ब्रिटेन में हैं और ज‌िंदगी नए सिरे से शुरू कर रही हैं। हालांकि सना को मां की बहुत याद आती है पर उन्हें पिता के लिए कोई अफसोस नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed