फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Panama Papers: Imran Khan Submits Evidence Against Nawaz Sharif Family

पनामा पेपर्स : इमरान खान ने शरीफ के खिलाफ सौंपे सबूत 

Tue, 15 Nov 2016 06:41 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 06:41 AM IST
विज्ञापन
Panama Papers: Imran Khan Submits Evidence Against Nawaz Sharif Family
क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ पनामा पेपर्स लीक से जुड़े सबूत सोमवार को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिए। सबूत सौंपते हुए इमरान ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार ने कर चोरी के लिए 1988 से 14.5 करोड़ डॉलर का हवाला कारोबार किया। 
विज्ञापन


इमरान खान ने अदालत को कथित बैंक खातों के डीटेल्स वाले दस्तावेज सौंपे हैं। यह खाते शरीफ परिवार और लोन राइट ऑफ स्कीम से संबंधित हैं। डॉन ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, दस्तावेजों से जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री के परिवार ने 1988 से कर चोरी के लिए 14.5 करोड़ रुपये की अवैध हुंडी या हवाला कारोबार किया। 
विज्ञापन


इस अवधि में शरीफ ने सिर्फ 897 रुपये आयकर के रूप में दिए।  इमरान खान के वकील नईम बुखारी ने इन दस्तावेजों को अदालत को सौंपते हुए बताया कि इन कागजातों में पत्रकार असद खराल की लिखी पुस्तक के अंश भी शामिल हैं। इमरान खान ने दावा किया है कि शरीफ परिवार ने 1988 से 1991 के बीच 5.6 करोड़ रुपये से अधिक राशि देश से बाहर भेजी है। सुप्रीम कोर्ट पनामा पेपर्स मामले में शरीफ के खिलाफ पांच समान याचिकाओं पर सुनवाई मंगलवार को करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed